Asaduddin Owaisi Statement: महाराष्ट्र के सोलापुर में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की पीएम, सीएम या मेयर बनेगी. इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए मुस्लिम महिलाओं के हिजाब को लेकर दावा किया.
Trending Photos
)
Maharashtra News: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी रस्सकशी तेज हो गई है. सियासी जमीन बनाने में जुटे कई दलों के नेता लगातार बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार (10 जनवरी) को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सोलापुर पहुंचे हैं. जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक दिन कोई हिजाबी महिला भारत की पीएम, मेयर और मुख्यमंत्री बनेगी.
चुनावी संग्राम के बीचे असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान से देश के सियासी गलियारों में हलचल मच गई. असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. BJP ने कहा कि ओवैसी अपने 'गैर-जिम्मेदाराना' बयान के जरिए आधा सच पेश कर रहे हैं, क्योंकि मुस्लिम महिलाएं हिजाब नहीं पहनना चाहतीं हैं.
#WATCH | Solapur, Maharashtra | AIMIM president Asaduddin Owaisi yesterday said," The constitution of Pakistan clearly states that a person belonging to only one religion can become the Prime Minister of the country. Baba Sahib's constitution says that any citizen of India can… pic.twitter.com/5hIqToOxri
— ANI (@ANI) January 10, 2026
AIMIM प्रमुख ने क्या कहा?
बता दें, सोलापुर में 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख का बड़ा बयान सामने आया. सोलापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि सिर्फ एक ही मजहब का शख्स वहां का प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बन सकता है." उन्होंने आगे कहा, "लेकिन बाबा साहेब आंबेडकर संविधान कहता है कि कोई भी भारत का नागरिक देश का प्रधानमंत्री बन सकता है, राष्ट्रपति बन सकता है, मुख्यमंत्री बन सकता है, मेयर बन सकता है."
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि "उनका यह ख्वाब है कि एक दिन ऐसा भी होगा, जब हम और आप नहीं होंगे. लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक हिजाब पहनने वाली बेटी इस देश की प्रधानमंत्री जरुरी बनेगी." उन्होंने बीजेपी पर इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि "यह नफरत जो मुसलमानों के खिलाफ वह भड़का रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि यह ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी. नफरत फैलाने वाले खत्म हो जाएंगे. मोहब्बत जब आम होगी, तो लोगों को मालूम होगा कि कैसे इनको दिलो दिमाग में जहर भर दिया गया था."
BJP MP ने ओवैसी के बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना
असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी सांसद अनिल बोंडे ने कहा कि ओवैसी गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं और आधा सच बता रहे हैं. अनिल बोंडे ने कहा कि ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम महिलाएं हिजाब नहीं चाहतीं, क्योंकि कोई भी गुलामी या दबाव नहीं चाहता. बोंडे ने यह भी आरोप लगाया कि भारत में जनसांख्यिकीय असंतुलन (डेमोग्राफिक इंबैलेंस) बढ़ रहा है. इस दौरान बोंडे ने विवादित बयान देते हुए हिंदू एकता की जरूरत पर जोर दिया.
यह भी पढ़ें: फैज-ए-इलाही मस्जिद के बाद अब बाउली मस्जिद के पास होगी कार्रवाई! दिल्ली HC का बड़ा आदेश