)
Yavatmal Crime News: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक मदरसा संचालक के जरिये धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोपी ने मदरसे में दानदाताओं (Donors) के जरिये दी गई रकम में लाखों की हेरफेर की. इस घटना का खुलासा अकोला में आतंकवादी निरोधी दस्ते (ATS) ने किया. मदरसा संचालक के जरिये की गई धोखाधड़ी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
यह पूरा मामला यवतमाल के पुसद का है. जहां एक मदरसा संचालक ने संस्था के लिए मदद मांगने के नाम पर दानदाताओं से ठगी की. आतंकवाद निरोधी दस्ते संदेह के आधार पर जांच शुरू किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. अब इस मामले में एटीएस की शिकायत पर पुसद शहर पुलिस ने मदरसा संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
अकोला में आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने एक फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी मदरसा संचालक के जरिये दानदाताओं से धोखाधड़ी कर पैसा वसूलने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पुसद शहर पुलिस ने एटीएस की शिकायत पर मदरसा संचालक मोबीन शेख महबूब के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार, जामिया अशरफिया एंड वेलफेयर सोसाइटी के नाम पर छपे पैम्फलेट और कैलेंडर में एक बैंक खाता नंबर और क्यूआर कोड छापकर लोगों से दान मांगा जा रहा था. एटीएस को इस संदिग्ध गतिविधि पर संदेह हुआ और उन्होंने जांच शुरू की. जांच में पाया गया कि संबंधित खाता मदरसा संचालक मोबीन शेख के नाम पर दर्ज है.
इतना नहीं एटीएस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मोबीन शेख क्यूआर कोड के माध्यम से सीधे अपने खाते में चंदे की रकम वसूल रहा था. एक दानदाता ने इस धोखाधड़ी की शिकायत की, जिसके बाद एटीएस ने तुरंत कार्रवाई की. मामले की जांच जारी है. पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने बताया कि मदरसा संचालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और आगे की जांच की जा रही है.