Trending Photos
)
Maharashtra News Today: वक्फ संशोधन बिल के साथ महाराष्ट्र कि सियासत में मुगल बादशाह औरंगजेब का मुद्दा छाया हुआ है. इसको लेकर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के नेता लगातार एक दूसरे पर आरो प्रत्यारोप लगा रहे हैं. बीते कुछ दिनों से कट्टर हिंदूवादी दलों के साथ सत्तारुढ़ सियासी दलों के नेता लगातार खुल्दाबाद से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट का भी बड़ा बयान सामने आया है.
महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट के इस बयान से एक बार फिर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ने के आसार हैं. संजय शिरसाट ने छत्रपति संभाजीनगर स्थित खुल्दाबाद का नाम जल्द बदलने का ऐलान किया है. मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र खुल्दाबाद शहर में ही मौजूद है. खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेबी की कब्र को हटाने के लिए बीते दिनों वीएचपी समेत कई हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था.
बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने दावा किया कि पहले "छत्रपति शंभाजी नगर" को "खिड़की" कहा जाता था, जिसका नाम बाद में औरंगाबाद कर दिया गया. शिरसाट के मुताबिक, "खुल्दाबाद" का नाम भी पहले "रत्नपुर" था. औरंगजेब के जमाने में "औरंगाबाद" और "खुल्दाबाद" के नाम बदल दिए गए.
कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र सरकार "खुल्दाबाद" का नाम बदलकर "रत्नपुर" और "दौलताबाद" का नाम बदलकर "देवगिरि" रखेगी. इतना ही नहीं मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि महाराष्ट्र में उन तमाम जगहों का नाम बदला जाएगा, जिनके नामों में "बाद" लगा हुआ है.
शिवसेना शिंदे गुट के नेता और कैंबिनेट मंत्री संजय शिरसाट की मांग का बीजेपी नेताओं ने भी समर्थन किया है. महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक संजय केनेकर ने कहा कि उन्होंने संभाजीनगर के गार्जियन मंत्री संजय शिरसाठ को पत्र भेजा है. उन्होंने कहा कि हमने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि खुल्दाबाद में औरंगजेब के बजाय छत्रपति संभाजी महाराज का स्मारक बनना चाहिए.
महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय केनेकर ने भी संजय शिरसाट के सुर में सुर मिलाते हुए दावा किया कि खुल्दाबाद का नाम पहले रत्नपुर था और दौलताबाद का नाम देवगिरी था, जो हिंदू शासन के समय के थे. उन्होंने कहा कि मुगल शासन के दौरान इन नामों को बदल दिया गया था. केनेकर ने कहा कि अब हिंदूवादी सरकार के तहत इन नामों को पहले जैसा रखा जाए.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam