BJP Protest against Abu Azmi Vande Mataram Remarks: वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर महाराष्ट्र में सियासी बवाल तेज. अबू आजमी ने आस्था का हवाला देकर गीत गाने से इनकार किया तो BJP ने विरोध करना शुरू कर दिया है. आजमी ने सफाई दी कि वह वंदे मातरम के विरोध में नहीं हैं, लेकिन कुछ शब्द उनकी आस्था से मेल नहीं खाते और संविधान उन्हें असहमति का अधिकार देता है.
Trending Photos
)
Mumbai News Today: देशभर में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर कई विशेष आयोजन किए जा रहे हैं. एक तरफ दक्षिणपंथी विचारधारा वाली सियासी पार्टियां पूरे 'वंदे मातरम' का स्कूलों और कई अन्य स्थानों गा रही हैं और बड़ा सियासी माइलेज हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं. इसके उलट विपक्षी दल पूरे राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को गाने का विरोध कर रही है. इसको लेकर महाराष्ट्र में सियासी घमासाना छिड़ा हुआ है.
इसी बीच समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी के बयान ने 'वंदे मातरम' गाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. अबू आजमी ने 'वंदे मातरम' गाने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायर ब्रांड नेता भड़क गए. अबू आजमी के घर के बाहर BJP कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और 'वंदे मातरम' गाया.
'अबू आजमी को देश और देशवाशी माफ नहीं करेंगे'
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने अबू आजमी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम भारत और दुनिया में रह रहे हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है. इसके 150 साल पूरे होने पर देश में उत्साह और देशभक्ति का माहौल है. ऐसे समय में कुछ लोग इसे गाने से इनकार कर रहे हैं, यह गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे लोग जो राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान करते हैं, उन्हें देश और देशवासी कभी माफ नहीं करेंगे."
इस विवाद के बीच बीजपी कार्यकर्ताओं ने मुंबई में अबू आजमी के घर के बाहर प्रदर्शन किया. विरोध जताते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वहां 'वंदे मातरम' गीत भी गाया. बीजेपी कार्यकर्ताओं के हंगामे की वजह से अबू आजमी के घर बाहर उहापोह की स्थिति पैदा हो गई. बीजेपी नेता राज के. पुरोहित ने कहा, "वंदे मातरम हमारी मातृभूमि को किया गया प्रणाम है. फिर उन्हें इससे क्या परेशानी है? विधानसभा में वंदे मातरम गाया जाता है तो वह चुप रहते हैं, विरोध क्यों करते हैं? यह भारत की आत्मा का अपमान है. यही वजह है कि बीजेपी ने ऐसे लोगों के सामने वंदे मातरम गाने का फैसला किया है."
महाराष्ट्र सपा प्रमुख ने दी सफाई
वहीं, विवाद बढ़ने के बाद अबू आजमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो जारी किया और सफाई पेश की. महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी ने कहा, "हमारा वंदे मातरम से कोई विरोध नहीं है. जो गाना चाहता है, वह गाए. लेकिन गीत के कुछ शब्द हमारी आस्था के खिलाफ हैं, इसलिए हम इसे नहीं गा सकते. इसे न गाने का अधिकार देश का संविधान हमें देता है."
इससे पहले अबू आजमी ने साफ कहा था, "मुझसे कोई वंदे मातरम नहीं बुलवा सकता." उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है और बीजेपी लगातार सपा नेता पर देश की भावना का अपमान करने का आरोप लगा रही है.
यह भी पढ़ें: मटका थामे एंबुलेंस में दिखे जायद, मां जरीन के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड हुआ भावुक!