Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2710072
Zee SalaamIndian Muslimऔरंगजेब की कब्र पर बवाल, खुल्दाबाद का नाम बदलकर रत्नापुर करने का ऐलान

औरंगजेब की कब्र पर बवाल, खुल्दाबाद का नाम बदलकर रत्नापुर करने का ऐलान

Aurangzeb Tomb News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री ने खुल्दाबाद शहर का नाम बदलकर रत्नापुर करने का ऐलान किया है. खुल्दाबाद शहर छत्रपति संभाजीनगर से तकरीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां औरंगजेब की कब्र है. 

औरंगजेब की कब्र पर बवाल, खुल्दाबाद का नाम बदलकर रत्नापुर करने का ऐलान

Aurangzeb Tomb News: औरंगजेब की कब्र के मामले को लेकर सियासत में बवाल मचा हुआ है. इसी बीच महाराष्ट्र की सरकार के एक मंत्री ने बड़ा ऐलान कर दिया है. दरअसल औरंगजेब की कब्र खुल्दाबाद शहर में स्थित है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्री ने खुल्दाबाद शहर का नाम बदलकर रत्नापुर रखने का ऐलान किया है.

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री, राज्य के नेता और दक्षिणपंथी ऑर्गेजेशन ने खुल्दाबाद शहर से औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं. खुल्दाबाद शहर छत्रपति संभाजीनगर से तकरीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर है. खुल्दाबाद शहर के नाम को लेकर महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने कहा है, "खुल्दाबाद टाउन जहां औरंगजेब की कब्र है, उसका नाम बदलकर रत्नापुर किया जाएगा."

क्रूर सम्राट की कब्र के लिए महाराष्ट्र में जगह नहीं 
खुल्दाबाद शहर में औरंगजेब की कब्र के साथ उनके बेटे आजम शाह, निजाम आसफ जाह और कई कब्रें भी मौजूद है. औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग करते हुए शिरसाट ने कहा, "छात्रपति संभाजी महाराज को प्रताड़ित करने और उन्हें मौत के घाट उतारने वाले क्रूर सम्राट औरंगजेब की कब्र के लिए महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है." 

Add Zee News as a Preferred Source

रत्नापुर पुराना नाम
मीडिया से बातचीत के दौरान संजय शिरसाट ने कहा है कि पहले छत्रपति संभाजीनगर को खडकी कहा जाता था. जिसे बाद में औरंगाबाद कर दिया गया. इसी तरह खुल्दाबाद का पुराना नाम रत्नापुर था, जिसे बाद में औरंगजेब ने बदल दिया. इसके साथ ही सामाजिक न्याय मंत्री ने यह भी कहा, "हम ऐसे सभी जगहों के नाम बदलने की प्रक्रिया में हैं." 

मंत्री ने अपने ऐलान में यह भी कहा है कि हम उन सभी जगहों का नाम बदलेगें, जिसमें बाद लगा होगा. बाद शब्द का इस्तेमाल मंत्री ने औरंगजेब के नाम से लिया है. मंत्री का कहना है कि सरकार खुल्दाबाद में एक इतिहासिक स्मारक बनाएगी, जहां छात्रपति शिवाजी और उनके बेटे के इतिहास को दिखाया जाएगा. 

TAGS

Trending news