Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2996834

किसी भी अफवाह पर न दें ध्यान, लाल किले के पास भीषण धमाके पर मौलाना मदनी की अपील

Mahmood Madani on Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में 13 लोगों की मौत पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने गहरा शोक जताया. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की.

किसी भी अफवाह पर न दें ध्यान, लाल किले के पास भीषण धमाके पर मौलाना मदनी की अपील

Mahmood Madani on Red Fort Blast: देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद लाल किले के पास भीषण बम धमाका हुआ है. इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस बीच इस दर्दनाक घटना पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है.

मौलाना मदनी ने एक बयान जारी कर कहा, “हम दिल्ली के लाल किले के पास हुए इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. अल्लाह तआला मरहूमीन की मगफिरत फरमाए और उनके परिजनों को सब्र और हिम्मत दे.” उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ भी की.

संयम बरतने की अपील
उन्होंने कहा कि यह एक बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है. ऐसे समय में सबसे बड़ी जरूरत एकता और संयम बनाए रखने की है. साथ ही मौलाना मदनी ने जनता से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों या अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें, क्योंकि इससे समाज में नफरत और तनाव फैल सकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकारी एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी जल्द से जल्द इस घटना की सच्चाई सामने लाएंगे, ताकि जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा दी जा सके.

सरकार से मदनी ने की ये बड़ी मांग
मौलाना मदनी ने सरकार से मांग की कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता दी जाए. उन्होंने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद हमेशा देश की अमन-चैन, एकता और इंसाफ के साथ खड़ी है. हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इस मुश्किल वक्त में एकजुट रहें, कानून व्यवस्था बनाए रखें और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आएं.

TAGS

Trending news