Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3065887
Zee SalaamIndian Muslimयोगी सरकार के मस्जिद-मदरसा ढहाने पर बर्क का वार, बोले-BJP संभल को अयोध्या बनाने की कर रही कोशिश

योगी सरकार के मस्जिद-मदरसा ढहाने पर बर्क का वार, बोले-'BJP संभल को अयोध्या बनाने की कर रही कोशिश'

Mamluk Rahman Barq on Bulldozer Action:संभल में हालिया दिनों हुई कार्रवाई को लेकर सपा सांसद के पिता ममलूकउर्रहमान बर्क ने योगी सरकार पर करारा हमला बोला. उन्होंने इसे 'बुलडोजर न्याय' बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी संभल को नया अयोध्या बनाने की कोशिश कर रही है. उनके बयान को मौलाना चांद मियां का समर्थन मिला.

 

ममलूकुर्रहमान बर्क को मिला मुस्लिम आलिम का समर्थन
ममलूकुर्रहमान बर्क को मिला मुस्लिम आलिम का समर्थन

Sambhal News Today: संभल से समाजवादी पार्टी सांसद जिया उर रहमान बर्क के पिता ममलूकउर्रहमान बर्क सुर्खियों में हैं. ममलूकउर्रहमान बर्क ने मंगलवार (6 जनवरी) को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सरकार जोरदार हमला बोला. उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संभल में जो हुआ वह सामान्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि सत्ता की बेरुखी और जोर जबरदस्ती का खुला प्रदर्शन था. उन्होंने कहा कि बीजेपी संभल को नया अयोध्या बनाने की कोशिश कर रही है. 

कड़ाके की ठंडक में समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकउर्रहमान बर्क के इस बयान ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है. उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या संभल में जो हो रहा है, वह कानून के नाम पर बुलडोजर न्याय नहीं है. ममलूकउर्रहमान बर्क का कहना है कि संभल में हुई कार्रवाई कोई सामान्य सरकारी प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि यह सत्ता की बेरुखी और जोर जबरदस्ती का खुला प्रदर्शन है. उन्होंने कहा कि पहले यह कहा गया कि लोगों ने खुद मस्जिद तोड़ी, इसके बाद बुलडोजर चलाकर मदरसा गिरा दिया गया. कहीं दो मस्जिदें तो कहीं एक मदरसा, और हर जगह निशाने पर गरीब, कमजोर और बेबस लोग रहे.

'क्या सिर्फ बुलडोजर से होगा इंसाफ'
सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकउर्रहमान बर्क ने सवाल किया कि क्या यही कानून है और क्या बिना बातचीत, बिना इंसानियत के सिर्फ बुलडोजर से इंसाफ होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन के नाम पर लोगों को बेघर किया जा रहा है. धार्मिक जगहों को तोड़ा जा रहा है और बाद में खबरों के जरिये सफाई दी जाती है. उनके मुताबिक यह सुशासन नहीं, बल्कि डर का शासन है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और प्रशासन को समझना चाहिए कि संविधान बुलडोजर से बड़ा है और इंसाफ जोर और ताकत से नहीं, कानून से होता है.

Add Zee News as a Preferred Source

ममलूकउर्रहमान बर्क ने कहा कि गरीबों और मुसमलानों के अकीदत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सवाल पूछे जाएंगे, आवाज उठाई जाएगी और चुप नहीं रहा जाएगा. ममलूकउर्रहमान बर्क के बयान पर सियासी गलियारों में मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. वहीं, आम लोगों ने उनके बयान का पुरजोर समर्थन किया.

इस बयान के समर्थन में मौलाना चांद मियां का भी बयान सामने आया है. मौलाना चांद मियां ने कहा कि ममलूकउर्रहमान बर्क के बयान से सहमत हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं और सरकार की सोच पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कहा कि संभल में ऐसा क्या दिखाई दे रहा है कि वहां अयोध्या जैसे हालात पैदा किए जा रहे हैं.

'बर्क को मिला चांद मियां का समर्थन'
मौलाना चांद मियां ने आरोप लगाया कि आज खासकर उत्तर प्रदेश में मस्जिदों के आसपास सर्वे कराकर मंदिर ढूंढने की कोशिश की जा रही है, जो एक तरह से टॉर्चर करने का तरीका है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को बदनाम करने और परेशान करने की नीयत से इस तरह के एजेंडे चलाए जा रहे हैं. उनके मुताबिक, बर्क ने जो कहा है वह सही है और संभल में अयोध्या जैसे हालात पैदा करने के लिए सरकार और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं.

चांद मियां ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में हालात इस कदर खराब किए जा रहे हैं कि लोग सड़कों पर आकर टकराव की स्थिति में आ जाएं, लेकिन उनका मानना है कि देश में नियम है, कानून है, न्यायालय है और चौथा स्तंभ मीडिया भी है, जिसे इन हालातों को देखना चाहिए. मौलाना चांद मियां ने सवाल उठाया कि संभल में मस्जिद के सामने चौकी बनाना किसे डराने की कोशिश है. उनका आरोप है कि एक वर्ग को खुश करने और दूसरे वर्ग को परेशान करने के लिए एजेंडे के तहत काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकारें हमेशा नहीं रहतीं और समय बदलता है, अंत में फैसला जनता जनार्दन ही करेगी.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: हथियार बांटने के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, पिंकी चौधरी और उसका बेटा गिरफ्तार

About the Author
author img
Raihan Shahid

रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू...और पढ़ें

TAGS

Trending news