)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक सनसनीखेज बार्दात की खबर सामने आई है. यहां माशूक खान ने अपने ही पिता मंसूर खान की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्यारे बेटे माशूक खान को अपने पिता पर 5वीं शादी करने और सारी संपत्ति नई पत्नी के नाम करने का शक था. इसी शक में मंसूर खान की हत्या उसके बेटे मासूक ने अपने एक साथी इकबाद हुसैन के साथ मिलकर कर दी.
दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हड़हा गांव का है. यहां बीते 27 सितंबर की रात माशूक खान ने अपने पिता मंसूर खान की हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे बेटे ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही थाने में FIR दर्ज करवाई. जब पुलिस की तीन टीमों ने मिलकर इस हत्याकंड की जांच की और मृतक का पोस्टमार्टम करवाया तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. पुलिस की जांच में माशूक खान दोषी पाया गया. जांच के बाद पुलिस ने हत्यारे बेटे माशूक खान और उसके एक साथी को इकबाल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस की पूछताछ में हत्यारे बेटे माशूक खान ने बताया कि उसके दिवंगत पिता ने शादी और घर बनवाने के नाम पर 44 लाख रुपए खर्च कर दिए और उसे सिर्फ 5 लाख रुपये ही दिए. साथ ही मंसूर खान ने हत्यारे बेटे से यह वादा किया था कि मरने से पहले वह अपनी संपत्ति को उसके नाम कर देगा, लेकिन वादा पूरा नहीं होने से नाराज होकर हत्यारे बेटे माशूक खान ने अपने एक साथी इकबाल हुसैन के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी.
हत्यारे बेटे माशूक खान ने पुलिस जांच में यह बताया कि इकबाल हुसैन ने उसे भड़काया कि 5वीं शादी के बाद उसके पिता अपनी सारी संपत्ति नई बीवी के नाम कर देगा. साथ ही इकबाद हुसैन ने हत्यारे बेटे माशूक खान को कट्टा और कारतूस भी दिए.