Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2676838
Zee SalaamIndian Muslimहोली के दिन नजदीकी मस्जिदों में अदा करें जुमे की नमाज, मौलाना कारी इसहाक गोरा की मुसलमानों से अपील

होली के दिन नजदीकी मस्जिदों में अदा करें जुमे की नमाज, मौलाना कारी इसहाक गोरा की मुसलमानों से अपील

Maulana Qari Ishaq Gora on Holi Controversy: देश में विवादित बयान देना एक ट्रेंड बन गया है. नेता हों या अफसर, सभी विवादित बयान देने में एक दूसरे से होड़ कर रहे हैं. हाल में अनुज चौधरी ने होली और जुमे की नमाज को लेकर विवादित बयान दिया था.

होली के दिन नजदीकी मस्जिदों में अदा करें जुमे की नमाज, मौलाना कारी इसहाक गोरा की मुसलमानों से अपील

Maulana Qari Ishaq Gora on Holi Controversy: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और मशहूर देवबंदी उलमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने होली के दिन मुसलमानों से अपने नजदीक की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करने की अपील की है. 

मौलाना कारी इसहाक गोरा ने वीडियो बयान में कहा कि हमारा देश अनेक-अनेक धर्म के मानने वालों का मुल्क है. इस मुल्क की खूबसूरती ये कि यहां पर तमाम मजहब के लोग अपनी मजहबी आजादी के अनुसार अपने त्योहारों को खुशी से मनाते हैं.

अपनी मस्जिदों में ही पढ़ें नमाज- मौलाना कारी इसहाक गोरा
उन्होंने आगे कहा कि दारुल उलूम देवबंद ने भी तमाम तबकों खासकर मुसलमानों से होली के दिन संयम और अमन बनाए रखने की अपील की है. मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा कि होली के दिन सभी मुसलमान अपनी नजदीकी मस्जिदों में ही जुमे की नमाज अदा करें और उसके बाद घरों में रहकर इबादत करें. गैरजरूरी तौर पर बाहर निकलने से बचें और किसी भी फितने या गलतफहमी का कारण न बनें.

Add Zee News as a Preferred Source

अमन और भाईचारे का दें पैगाम- मौलाना
मौलाना गोरा ने कहा कि मुसलमानों को अपने अखलाक और आमाल से इस्लामी तालीमात का बेहतरीन नमूना पेश करना चाहिए. दारुल उलूम ने सभी मुसलमानों से शरीयत के दायरे में रहते हुए अमन और भाईचारे को कायम रखने की गुजारिश की है, ताकि समाज में शांति बनी रहे और हर शख्स अपने दीन व आमाल पर सुकून से अमल कर सके.

संभल सीओ ने दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि देश में विवादित बयान देना एक ट्रेंड बन गया है. नेता हों या अफसर, सभी विवादित बयान देने में एक दूसरे से होड़ कर रहे हैं. संभल सीओ अनुज चौधरी ने होली और जुमे की नमाज को लेकर विवादित बयान दिया था. अनुज चौधरी के बाद देश भर में जमकर बवाल हुआ है. बीजेपी नेता अनुज चौधरी के बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि विपक्ष के लोग इस बयान की निंदा कर रहे हैं. वहीं, अनुज चौधरी के बाद बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक बवाल है. हाल में ही बीजेपी मंत्री ने भी होली और जुमे की नमाज को लेकर विवादित बयान दिया है. देश में विवादित बयान देने का ट्रेंड बन गया है.

TAGS

Trending news