Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2361605
Zee SalaamIndian Muslimपाकिस्तान से आई मेहविश ने संभाला चूल्हा-चौका, ससुराल में घुंघट का उड़ाया मजाक!

पाकिस्तान से आई मेहविश ने संभाला चूल्हा-चौका, ससुराल में घुंघट का उड़ाया मजाक!

Mehwish Rahman Love Story: पाकिस्तान से भारत आई मेहविश को भारत खूब पसंद आ रहा है. मेहविश अपने ससुराल में काफी खुश नजर आ रही हैं. इस बीच मेहविश ने कहा कि फरीदा ने मुझे चैलेंज किया था कि भातर आने की तेरी औकात नहीं है, इसलिए मैं अपनी औकात दिखाने भारत आई हूं.

पाकिस्तान से आई मेहविश ने संभाला चूल्हा-चौका, ससुराल में घुंघट का उड़ाया मजाक!

Mehwish Rahman Love Story: पाकिस्तान से अपने प्यार के खातिर सरहद पार कर भारत आई मेहविश को भारत खूब पसंद आ रहा है. मेहविश अपने ससुराल में काफी खुश नजर आ रही हैं, आते ही मेहविश ने अपना पूरा घर संभाल लिया हैं. इस अजब प्रेम की गजब कहानी के मुख्य रूप से तीन किरदार हैं. पहला रहमान दूसरा मेहविश और तीसरा फरीदा. फरीदा रहमान की पहली बीवी है, जो अब अपने मायके भादरा रह रही है.

वहीं, मेहविश रहमान की दूसरी बीवी हैं, जो की पाकिस्तान से हैं. रहमान की जान पहचान मेहविश से सोशल मीडिया के जरिए से हुई, जिसके बाद धीरे-धीरे बातें हुई और फिर कब दोनो को एक दूसरे से प्यार हो गया. इस बीच मेहविश ने अपने प्यार का इजहार रहमान से कर दिया. रहमान भी अपना दिल मेहविश को दे बैठा था. आगे चल कर दोनो ने पहले ऑनलाइन सादी के बंधन में बंध गए और बाद में दोनों ने सऊदी के सबसे पाक जगह मक्का में शादी कर ली. हालांकि, मेहविश भी पहले से शादीशुदा है और मेहविश के दो बच्चे भी हैं. 

मेहविश ने दी सफाई
मेहविश ने बताया कि वह इस्लामाबाद में रहती थी. वहां, उसके भाई और बहन भी रहते हैं. वह ब्यूटी पार्लर चलाती थी. वह रहमान के परिवार से मिलकर बहुत खुश है. मेहविश ने कहा कि शौहर खुदा के समान होता है, उसकी इज्जत करनी चाहिए. मेहविश ने कहा कि वह रहमान से मिलने के लिए बेकरार है, लेकिन वे अभी आ नहीं सकते, उसने कहा हमने कोई गलत काम नहीं किया. निकाह किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

घुंघट का उड़ाया मजाक ?
मेहविश ने बताया कि उन्होंने पहले वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कोर्ट में और फिर सऊदी अरब में निकाह किया है. वही रहमान की पहली बीवी फरीदा की तरफ से मेहविश पर पाकिस्तानी जासूस होने का इल्जाम लगाने के सवाल पर उसने कहा कि रहमान उसके शौहर है, अल्लाह ने उन्हें मिलवाया है. उनकी जोड़ी अल्लाह ने बनाई है, वह अपने प्यार के खातिर यहां आई है, उसने कहा कि उसे पता है वह कैसी है, कोई उसे पर इल्जाम लगाता है, तो लगाता रहे, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसके साथ ही मेहविश ने कहा कि पाकिस्तान और हिंदूस्तान में अलग कल्चर है. यहां की महिलाएं घुंघट लगाती है. पाकिस्तान में कोई भी घुंघट नहीं लगाता है.

पहली बीवी ने किया था चैलेंज
मेहविश ने कहा भारत के गांव में उसका दिल लग गया, वह ससुराल में घर के सभी काम कर लेती है, उसने बताया की घर मे रखे पशुओं का भी काम कर लेती हूँ, मेरा सास ससुर, ननद और देवर भी अच्छे ख्याल रखते हैं. वहीं, रहमान की दूसरी बीवी फरीदा के बारे में मेहविश ने कहा कि वो रहमान पर झूठे इल्जाम लगाए हैं. मेरी उनसे कई बार बात हुई है, पूरे गहने भी यहाँ से लेकर गई है. इसके साथ ही मेहविश ने कहा कि फरीदा ने मुझे चैलेंज किया था कि भातर आने की तेरी औकात नहीं है, इसलिए मैं अपनी औकात दिखाने भारत आई हूं.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news