Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3036360
Zee SalaamIndian MuslimMirzapur: धर्म परिवर्तन कराने और हमले के आरोपी की अब्दुल की संदिग्ध मौत, पुलिस ने बदला जांच का एंगल

Mirzapur: धर्म परिवर्तन कराने और हमले के आरोपी की अब्दुल की संदिग्ध मौत, पुलिस ने बदला जांच का एंगल

Mirzapur News: Attack Accused Found Dead in Ganga: मिर्जापुर में अल्पसंख्यक समुदाय के एक नौजवान के जरिये कथित तौर पर लड़की पर हमला करने और धर्म परिवर्तन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ था. हालांकि, कल आरोपी नौजवान का शव गंगा में मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस अब इस मामले को हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है. 

 

मृतक अब्दुल के अंतिम संस्कार पर पुलिस का पहरा
मृतक अब्दुल के अंतिम संस्कार पर पुलिस का पहरा

Mirzapur News Today: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बीते दिनों एक नौजवान पर कथित तौर एक लड़की पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया था. आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार था, लेकिन अब इस घटना में नया मोड़ सामने आया है. अब्दुल नाम के आरोपी शव गंगा नदी में तैरता हुआ मिला था. इसकी सूचना मिलते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई. 

अब्दुल का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस भी आनन फानन में मौके पर पहुंच गई. अब्दुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बुधवार (10 दिसंबर) को पोस्टमार्टम के बाद अब्दुल के शव को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी तदफीन कर दी गई. पुलिस अब इस मामले में आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है.

इस घटना का ताल्लुक 5 दिसंबर की शाम से है. आरोप है कि गणेश गंज मोहल्ले की एक लड़की के घर में अब्दुल उर्फ सैफ घुस गया था. पुलिस के मुताबिक, उस दौरान वह लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था. लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने धारदार ब्लेड से उसके गले और हाथ पर वार किया और वहां से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया.
 
पीड़िता की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था. आरोपी का नाम मुस्लिम समुदाय का देखकर हिंदूवादी संगठन भी भड़क गए. फिर क्या था आनन फानन में हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. आरोपी के 72 घंटे तक फरार रहने के बाद मंगलवार (9 दिसंबर) उसको शव गंगा में मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने इस मामले में अब्दुल के परिजनों और दोस्तों सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, मुख्य आरोपी अब्दुल की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी. पुलिस को कल शहर कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अब्दुल के रूप में की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब्दुल के रामबाग स्थित घर के आसपास पुलिस की भारी फोर्स तैनात की गई है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और पुलिस बल की मौजूदगी में अब्दुल को दफनाया गया. अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि अब्दुल को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और घायल लड़की का इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें: Bihar: पारिवारिक कलह ने लिया राक्षसी रूप! अरबाज का तीन मासूमों पर टूटा कहर, दो की मौत

TAGS

Trending news