West Bengal Babri Masjid Foundation Event: तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की नींव रख दी है. साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि वह इस मस्जिद के साथ-साथ स्कूल, अस्पताल, गेस्ट हाउस और हेलिपैड भी बनाएंगे. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
West Bengal Babri Masjid Foundation Event: तमाम राजनीतिक बवाल के बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में आज (6 दिसंबर) को बाबरी मस्जिद की नींव रख दी गई है. इस आयोजन में पश्चिम बंगाल के कई जिलों से भारी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए. इस बीच बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान करने वाले TMC के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने फिर से एक और बड़ा ऐलान किया है.
हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद नींव रखने के आयोजन पर ऐलान करते हुए कहा कि वह यहां सिर्फ मस्जिद नहीं बनवाएंगे, बल्कि एक बड़ा अस्पताल, एक बेहतर स्कूल, गेस्ट हाउस और एक हेलिपेड बनाने का वादा किया है. उन्होंने इस आयोजन के दौरान मुस्लिम समुदाय को शुक्रिया अदा किया और बताया कि कई जिले के मुसलमान उन्हें इस मस्जिद के निर्माण के लिए आर्थिक मदद देने को तैयार हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक व्यक्ति उन्हें इस मस्जिद के निर्माण में 80 करोड़ रुपये की मदद देने को कहा है. हुमायूं कबीर ने बताया कि इस मस्जिद के निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है, जो समुदाय की मदद से पूरा किया जाएगा.
बाबरी मस्जिद की नींव रखने के लिए सऊदी अरब से दो काजी को बुलाया गया था, जिन्होंने फीता काटकर इस आयोजन की शुरूआत की. फीता काटने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दी और मुबारकबाद दी. स्टेज पर मौजूद मुस्लिम उलेमा और स्टेज के सामने मुस्लिम समुदाय की भीड़ में लगातार धार्मिक नारे गूंज रहे थे.
गौरतलब है कि हुमायूं कबीर को बाबरी मस्जिद बनाने की जिद के लिए उन्हें तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव में वह एक अलग पार्टी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे और सैकड़ों सीटों पर अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे.