Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2752705
Zee SalaamIndian MuslimPakistan को जवाब देते वक्त शहीद हुए मोहम्मद इम्तियाज, आज दिया जाएगा सैन्य सम्मान

Pakistan को जवाब देते वक्त शहीद हुए मोहम्मद इम्तियाज, आज दिया जाएगा सैन्य सम्मान

IND PAK Tension: सीजफायर होने के बावजूद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और इसमें सब इंस्पेक्टर मोम्मद इम्तियाज शहीद हो गए. उनके साथ 6 सैनिक घायल भी हुए हैं.

Pakistan को जवाब देते वक्त शहीद हुए मोहम्मद इम्तियाज, आज दिया जाएगा सैन्य सम्मान

IND PAK Tension: पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल बॉर्डर पर सीजफायर लागू होने के बाद भी फायरिंग की गई, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज़ देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त हो गए. यह दुखद घटना 10 मई को  आर.एस. पुरा सेक्टर में हुई, जहां पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी थी.

चौकी को कर रहे थे लीड

सब इंस्पेक्टर इम्तियाज़ उस वक्त आउटपोस्ट का नेतृत्व कर रहे थे और उन्होंने पूरी बहादुरी के साथ अपने साथियों का हौसला बढ़ाते हुए सामने से मोर्चा संभाला. फायरिंग के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

बीएसएफ ने जारी किया बयान

बीएसएफ महानिदेशक ने उनकी शहादत पर दुख का इजहार किया है. बल की ओर से जारी बयान में कहा गया है,"हम देश की सेवा में सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज़ द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं. उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए."

Add Zee News as a Preferred Source

पूरे सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम विदाई समारोह

शहीद सब इंस्पेक्टर इम्तियाज़ को श्रद्धांजलि देने के लिए आद यानी 11 मई को बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय, पलौरा (जम्मू) में अंतिम विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा. इस दौरान उन्हें सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी जाएगी. 

भारतीय सेना ने किया नाकाम

बता दें, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार टेंशन बनी हुई है. पाकिस्तान रिहाइशी इलाकों में हमले कर रहा है. सेना के मुताबिक पाक सेना ने स्कूल और धर्मिक जगहों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर दिया.

भारत-पाकिस्तान सीजफायर

अमेरिका की बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया था. लेकिन, बीती शाम पाकिस्तान ने दगाबाजी की और फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान की बीएसएफ के सबइंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए. 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news