Delhi News: दिल्ली यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद रब्बानी ने गौरव सिंघ राजपुत नाम के एक युवक पर पैगंबर-ए इस्लाम मोहम्मद (स.) की शान में गुस्ताखी करने पर FIR दर्ज करवाई है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Delhi News: पूरे भारत में मुस्लिम समुदाय के लोग I Love Muhammad अभियान के साथ जुड़कर पैगंबर-ए इस्लाम मोहम्मद (स.) से अपनी अकीदत और मुहब्बत का इजहार कर रहे हैं. इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों पर पुलिसिया कार्रवाई भी हो रही है. इन सब के बीच देश को सांप्रदायिक आग में झोकने के लिए कुछ लोग लगातर नापाक कोशिशें कर रहे हैं. नई दिल्ली चांदनी चौक यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद रब्बानी ने मुहम्मद (स.) की शान में गुस्ताखी करने और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के इल्जाम में एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.
दरअसल, गौरव सिंघ राजपुत नाम के एक नफरती युवक ने अपने फेसबुक पोस्ट में पैगंबर मुहम्मद (स.) के लिए नकाबिल-ए बर्दाश्त बातें कही है. इस पोस्ट के बाद मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया और लोग इस मुल्जिम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर मोहम्मद रब्बानी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, नई दिल्ली के DCP और सेंट्रल दिल्ली के DCP से मिलकर FIR दर्ज करवाई और मुल्जिम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
इस प्रकार की सोशल मीडिया पोस्टों से देश में सांप्रदायिक हिंसा भड़ने की साजिश रची जा रही है. चांदनी चौक यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद रब्बानी ने दिल्ली पुलिस से यह भी कहा कि इस मुल्जिम पर भारतीय दंड संहिता 2023 की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए. उन्होंने कहा कि देश में किसी भी धर्म, आस्था या समुदाय के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना संविधान और सामाजिक सद्भावना के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.
मोहम्मद रब्बानी ने दिल्ली पुलिस से अपील करते हुए कहा कि हम दिल्ली पुलिस और प्रशासन से अपील करते हैं कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि देश में शांति बनी रहे.