Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3170426
Zee SalaamIndian Muslim93 की उम्र में थम गई सियासत की दमदार आवाज़, जानें कौन थीं मोहसिना किदवई?

93 की उम्र में थम गई सियासत की दमदार आवाज़, जानें कौन थीं मोहसिना किदवई?

Mohsina Kidwai Death: पूर्व सांसद मोहसिना किदवई का 93 साल की उम्र में इंतकाल हो गया है. वह तीन बार सांसद रहीं और लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में योगदान देती रहीं. उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

93 की उम्र में थम गई सियासत की दमदार आवाज़, जानें कौन थीं मोहसिना किदवई?

Mohsina Kidwai Death: कांग्रेस की सीनियर नेता और मेरठ से तीन बार की लोकसभा सांसद मोहसिना किदवई का आज इंतकाल हो गया है. उन्होंने आज सुबह 4 बजे अस्पताल में आखिरी सांस ली हैं. मोहसिना किदवई 93 साल की थीं और काफी समय से बीमार चल रही थीं. कांग्रेस की सीनियर नेता के इंतकाल से पूरे सियासी गलियारों में गम का माहौल है. कई बड़े नेताओं ने उनके इंतकाल पर अफसोस जताया है.

मोहसिना किदवई की जनाजे की नमाज दोपहर 3:00 बजे नोएडा के सेक्टर 40 स्थित उनके आवास पर होगी और शाम 5:00 बजे दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान किदवई ने स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन सहित विभिन्न मंत्रालयों में अपनी सेवाएं दीं.

कौन थीं मोहसिना किदवई
पूर्व सांसद मोहसिना किदवई का जन्म 1 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में राजनीति में कदम रख दिया था और राज्य से पॉलिटिकल कैरियर की शुरुआत हुई थी. बाद में वह देश की राजनीति में एक्टिव हो गई. मोहसिना किदवई दो बार छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा सदस्‍य भी चुनी गईं. मोहसिना 1978 के उपचुनाव में पहली बार मेरठ से लोकसभा की सांसद बनी. साथ ही 1980 और 1984 में मेरठ से संसद सदस्य चुनी गईं. इसके बाद, उन्होंने 2004 से 2010 तक और 2010 से 2016 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्य किया.

Add Zee News as a Preferred Source

कांग्रेस में था अहम भूमिका
मोहसिना किदवई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक सीनियर और सम्मानित नेता थीं. उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की सदस्य के रूप में कार्य किया. उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) की महासचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं. इस भूमिका में उन्होंने पार्टी के संगठन, रणनीति और युवा नेताओं के मार्गदर्शन में एक अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा किदवई ने स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन सहित विभिन्न मंत्रालयों में अपनी सेवाएं दीं.

मनीष तिवारी ने जताया दुख
कांग्रेस के सीनियर नेता मनीष तिवारी ने मोहसिना किदवई के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने कहा कि मोहसिना किदवई का स्वभाव अत्यंत सौम्य था; उनके व्यक्तित्व में सादगी और विनम्रता स्पष्ट रूप से झलकती थी. उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्य, दोनों ही रूपों में कई अवसरों पर राष्ट्र की सेवा की. उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news