Moradabad Muslim Boy Burnt Alive: मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज के बाहर 21 साल के मुस्लिम छात्र फरहाद अली पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई. इस हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पुलिस ने आरुष उर्फ अनुराग और दीपक कुमार नाम के दोनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित छात्र पर हमला करने को लेकर चौंकाने वाली वजह सामने आई है.
Trending Photos
)
Moradabad News: मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज के बाहर एक 19 साल के बीकॉम छात्र को आग लगाए जाने के मामला सामने आया है. इस घटना को पुलिस ने एक हादसा होने की संभावना जताई थी, लेकिन पीड़ित छात्र ने पुलिस के दावों को खारिज करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस घटना ने एक बार फिर मुसलमानों की सुरक्षा और उनके खिलाफ फैलाई गई नफरत का अंदाजा लगाया जा सकता है.
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए बयान में पीड़ित छात्र फरहाद अली का कहना है कि यह घटना उसे जिंदा जलाने की सोची समझी कोशिश थी. फरहाद अली ने कहा कि वह गंभीर रूप से झुलस गया है और ज्यादा देर तक बात करने की हालत में नहीं है. फरहाद ने कहा, "उन्होंने सफेद बोतल से जानबूझकर मुझ पर पेट्रोल डाला और फिर आग लगा दी. पुलिस कह रही है कि तेल गलती से गिर गया. अगर गलती से गिरा था, तो फिर लाइटर क्यों इस्तेमाल किया गया?"
फरहाद ने बताया कि जलने की वजह से उसके पैर में गहरा जख्म हो गयी है. पीड़ित मुस्लिम छात्र ने इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ 'सोची-समझी साजिश' के तहत हमला करने के आरोप लगाए हैं. फरहाद ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
यह घटना गुरुवार (8 जनवी) दोपहर की है. फरहाद अली एग्जाम सेंटर से पेपर देकर बाहर निकल रहे थे, जैसे ही वह कॉलेज गेट के पास पहुंचें, तभी उसी कॉलेज के दो छात्रों ने उस पर हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्रों की पहचान आरुष सिंह (21) और दीपक कुमार (28) के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि इन दोनों ने कॉलेज गेट पर फरहाद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर आग लगा दी.
फरहाद का आरोप है कि आरुष सिंह ने उस पर हमला किया, जबकि दीपक कुमार पेट्रोल लेकर आया और मेरे ऊपर डाल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फरहाद के कपड़ों में आग लगते ही कॉलेज गेट के बाहर अफरा-तफरी मच गई. छात्रों और राहगीरों ने तुरंत पानी और कपड़ों से आग बुझाई और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, फरहाद के जिस्म का लगभग 8 फीसदी हिस्सा झुलस गया है.
मुरादाबाद सिटी एसपी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी आरुष उर्फ अनुराग और दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपी हिंदू कॉलेज से ही बीए और बीकॉम के छात्र थे. उन्होंने बताया कि दोनों ने पूछताछ में अपना धर्म कबूल कर लिया है. एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने ईर्ष्या में फरहाद पर हमला किया, क्योंकि वह पढ़ने लिखने में अच्छा था. उसे दूसरे साथी छात्र-छात्राएं और टीचर बहुत पसंद करते थे. इस बात से उन्हें बहुत ईर्ष्या होती थी. उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर बोतल, लाइटर और फरहाद की जली हुई पैंट बरामद कर ली गई है और दोनों को जेल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: 'देश में हिजाब पहनने वाली बेटी बनेगी PM'; ओवैसी का विजन सुन बीजेपी आग बबूला!