Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2772503
Zee SalaamIndian MuslimMoradabad News: ससुराल वालों से तंग आकर अमरीन ने की आत्महत्या; वीडियो हो रहा है वायरल

Moradabad News: ससुराल वालों से तंग आकर अमरीन ने की आत्महत्या; वीडियो हो रहा है वायरल

Moradabad​ News: मुरादाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला सुसाइड करती दिख रही है और अपने ससुराल वालों पर इल्जाम लगा रही है.

Moradabad News: ससुराल वालों से तंग आकर अमरीन ने की आत्महत्या; वीडियो हो रहा है वायरल

Moradabad​ News: भोजपुर थाना इलाके के पीपलसाना के सुंदरनगर मोहल्ले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. 22 साल री अमरी नाम की महिला ने लव मैरिज के महज चार महीने बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया है. जिसकी उसने वीडियो भी बनाई है. जिसमें उसने अपने ससुर, ननद और पति को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया.

क्या कह रही है अमरीन?

अमरीन ने वीडियो में कहा, "मुझे नहीं पता मरने के बाद मेरा हश्र क्या होगा, लेकिन इतना बुरा नहीं होगा जितना अभी है. मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे ससुर, मेरी ननद और थोड़े बहुत मेरे पति भी हैं. ये लोग मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे."

मिसकैरेज के बाद शुरू हुआ सिलसिला

महिला ने बताया कि मिसकैरेज के बाद से उसका जीवन और ज्यादा नर्क बन गया था. ससुराल में कभी लाइट काट दी जाती, कभी बेइज्जती की जाती. उसने आरोप लगाया कि हर वक्त मेरी कोई न कोई गलती निकली जाती थी और, मेरे पति के कान भरे जाते थे. जब मैं मरने की बात करती थी तो कहते थे, 'मर ही जा'. ससुर और ननद कहते थे, 'तुझे बचाकर गलती कर दी.

Add Zee News as a Preferred Source

पिता से की थी बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमरीन ने आत्महत्या से ठीक पहले अपने पिता को वीडियो कॉल कर मदद की गुहार लगाई थी. उसने रोते हुए कहा,"पापा, मुझे बचा लो, ये लोग मुझे मार रहे हैं." लेकिन जब तक परिवार ससुराल पहुंचता, चारपाई पर अमरीन की लाश पड़ी मिली.

पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि अमरीन के पति बेंगलुरु में काम करते हैं, जबकि वह खुद ससुर और ननद के साथ ससुराल में रह रही थी. वीडियो में अमरीन ने कहा कि अब मुझसे और बर्दाश्त नहीं होता. मैं अब ये कदम उठा रही हूं. मुझे जो कुछ कहना था, कह दिया है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news