Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2745457
Zee SalaamIndian MuslimMP बोर्ड 12वीं में 97.6% लाकर कॉमर्स में 3rd टॉपर बनें जीशान, बधाई देने वालों का लगा तांता

MP बोर्ड 12वीं में 97.6% लाकर कॉमर्स में 3rd टॉपर बनें जीशान, बधाई देने वालों का लगा तांता

MP Board Result Muslim Topper: मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए. बोर्ड एग्जाम में एक बार फिर बेटियों ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है. मंडला के रहने वाले मोहम्मद जीशान कुरैशी कामर्स स्ट्रीम में टॉप थ्री में शामिल हैं.

 

12th टॉपर बने मंडला के जीशान कुरैशी
12th टॉपर बने मंडला के जीशान कुरैशी

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज मंगलवार (6 मई) को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. ओवर ऑल इस बार मैथ्स साइंस से सतना की प्रियल द्विवेदी टॉपर बनीं, जबकि बायोलॉजी से गार्गी अग्रवाल, एग्रीकल्चर से हरिओम साहू और कामर्स से रिमझिम करोठिया ने अपने स्ट्रीम में सबसे ज्यादा नंबर हासिल कर टॉपर बनीं.

प्रदेश के मंडला जिले के रहने वाले मोहम्मद जीशान कुरैशी भी एमपी बोर्ड के 12वीं के एग्जाम में कामर्स स्ट्रीम टॉपर्स की कैटेगरी में शामिल हैं. उन्होंने ओवर ऑल कामर्स से तीसरा स्थान हासिल किया. जीशान ने कुल 500 में से 488 नंबर हासिल किए और जिले और स्कूल का मान बढ़ाया.

बधाई देने वालों का लगा तांता

मोहम्मद जीशान कुरैशी मंडला जिले नैनपुर स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल के स्टूडेंट हैं. मोहम्मद जीशान की इस कामयाबी से उनके स्कूल और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है. लोग उनके घर और स्कूल पहुंचकर उन्हें मिठाइयां खिला रहे हैं और बधाइयां दे रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

वालिदैन और टीचर्स को दिया क्रेडिट

जीशान ने अपनी इस शानदार कामयाबी से न सिर्फ स्कूल का बल्कि पूरे जिला का नाम रौशन किया. मोहम्मद जीशान कुरैशी ने अपनी इस कामयाबी का क्रेडिट अपने वालिदैन और स्कूल के टीचर्स को दिया. उन्होंने 12वीं में अपनी ऐतिहासिक कामयाबी के लिए जायसवाल सर खास शुक्रिया अदा किया. 

मोहम्मद जीशान कुरैशी ने कहा कि वालिदैन और टीचर्स के मार्गदर्शन में मुझे बेहतर से और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है. उनकी सरपरस्ती के बगैर यह मुकाम हासिल करना मुश्किल था. बोर्ड एग्जाम में शानदार कामयाबी हासिल करने के बाद जीशान के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.   

'जीशान की कामयाबी पर है फख्र'

ज्ञान ज्योति स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि हमें मोहम्मद जीशान की इस उपलब्धि पर बहुत फख्र है. उसने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है जो हमारे स्कूल के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है. फिलहाल मंडला जिले ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है और मोहम्मद जीशान जैसे छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी शहर की मोहताज नहीं होती.

ये भी पढ़ें: दुनिया जानती है कि तैमूर मर्द था, फिर शकील को क्यों दौड़ा रहा नगर निगम का स्टाफ?

 

TAGS

Trending news