)
Sehore News Today: मध्य प्रदेश के सीहोर में धर्मांतरण के आरोपी के घर पर नगर पालिका ने नोटिस चस्पा किया है. इस मामले में नगर पालिका की टीम ने आरोपी जब्बार के दो मंजिला मकान के कागजात दिखाने को कहा है, ऐसा न करने पर जब्बार के घर को तोड़ फोड़ करने की चेतावनी दी गई है. नगर पालिका के जरिये नोटिस चस्पा करने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों गोविंद मसुरे नाम के एक शख्स ने जब्बार खान और उनकी पत्नी ताहिरा के खिलाफ कथित धर्मांतर का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस ने 17 अगस्त को जब्बार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस कथित धर्मांतरण के मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है.
इससे पहले सीहोर नगर पालिका ने आरोपी जब्बार के घर पर नोटिस चस्पा कर उसकी पेरशानियों को बढ़ा दिया है. नगर पालिका ने जब्बार को महज 24 घंटें में घर के वैद्य दस्तावेज पेश करने को कहा है, ऐसा न करने पर घर को गिराने के आदेश दिए गए हैं. जब्बार खान और उनकी पत्नी ताहिरा के घर पर नगर पालिका की टीम ने तोड़ फोड़ की कार्रवाई करने की तैयारियां भी शुर कर दी हैं.
हालिया कुछ दिनों से धर्मांतरण को लेकर मध्य प्रदेश में कई जगहों पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे सीहोर में भी बीते दिनों गोविंद मसुरे (43) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि जब्बार खान और उनकी पत्नी अपने घर में धर्मांतरण करवाते हैं. इसमें यह भी दावा किया गया था कि उनके घर पर लगातार प्रार्थना सभा चलती रहती है.
गोविंद मसूरे की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच शुरू कर दी. जांच के बाद पुलिस ने दावा किया कि यह मामला सही है. इसके बाद पुलिस ने जब्बार और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिसिया कार्रवाई के बाद अब नगर पालिका सीहोर ने भी बड़ी कार्रवाई की तैयारियां शुरू कर दी है. जिससे आरोपी दो मंजिला मकान पर बुलडोजर कार्रवाई का खतरा मंडराने लगा है.
दैनिक भास्कर में छपी खबर के मुताबिक, एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि बीते दिनों मुखबिर की सूचना पर जब्बार को सीहोर स्थित उसके घर श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से गिरफ्तार किया था. इस मामले में घटना के समय मौके पर मौजूद विरेंद्र अहिरवार नाम के पुलिसकर्मी को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है और उस पर विभागीय जांच बैठ दी गई है.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam