Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2673206
Zee SalaamIndian MuslimWomens day 2025: मौत के कुएं में बाइक चलाती है यह मुस्लिम महिला, पुरुष भी टैलेंट से हैरान

Women's day 2025: मौत के कुएं में बाइक चलाती है यह मुस्लिम महिला, पुरुष भी टैलेंट से हैरान

Women's day 2025: वुमेन्स डे के मौके पर हम आपको एक महिला रूबरू कराने वाल हैं. दरअसल मध्य प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मुस्लिम महिला मौत के कुएं में बाइक राइडिंग के बेहतरीन टैलेंट का नजारा दिखाती नजर आ रही है. पूरी खबर पढ़ें.

Women's day 2025: मौत के कुएं में बाइक चलाती है यह मुस्लिम महिला, पुरुष भी टैलेंट से हैरान

Women's day 2025: मध्य प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला मौत के कुएं में बाइक चलाती दिख रही है. इस मुश्किल काम को वह हर रोज करती हैं. उत्तर प्रदेश के आगरा जिला की रहने वाली रिहाना का मानना है कि महिलाएं वह हर काम कर सकती हैं जो एक पुरुष कर सकता है.

मौत के कुएं में बाइक चलाती है रिहाना

रिहाना ने बताया कि उन्होंने जब यह काम शुरू किया था तो उन्हें डर लगता था, लेकिन अब आदत हो गई है. उन्होंने कहा कि यह देखने वालों को जोखिम भरा लग सकता है. जब उनसे किसी घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि घटनाएं तो राह चलते भी हो जाती हैं, लेकिन आपको ऊपर वाले पर भरोसा होना चाहिए.

ऐतिहासिक मेले में आई है महिला

यह महिला कोंडागांव के ऐतिहासिक मेले में लगे मौत के कुए में मोटरसाइकिल चलाती है. उन्हें स्टंट करते  हुए देख हर कोई स्तब्ध रह जाता है. वायरल वीडियो में वह कई लड़कों के बीच तेज रफ्तार में बाइक चलाती दिख रही हैं. वह बताती हैं कि उन्हें बाइक चलाने का शौक बचपन से रहा है और यह जुनून बनता गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

8 साल का है बच्चा

उन्होंने बताया कि मैं पिछले 10 सालों से मौत के कुएं में स्टंट दिखाती आ रही हूं. मेरे एक 8 साल का बेटा है, जो अभी तीसरी क्लास में पढ़ रहा है. मैं चाहती हूं कि वह पढ़कर एक डॉक्टर बने. यह मेरे पति रियाज की भी दिली ख्वाहिश है.

उन्होंने कहा कि मुझसे हमेशा पूछा जाता है कि आपको डर नहीं लगता है, मैं कहती हूं कि महिलाएं पुरुषों से पीथे नहीं हैं. आप वह सभी काम कर सकती हैं जो एक पुरुष कर सकता है. अगर आपके अंदर लगन और जुनून है तो आप हर काम संभव कर सकते हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news