NIA Chargesheet in MP Terror Conspiracy Case: मध्य प्रदेश में दो साल पहले आतंकी साजिश रचने के आरोप में NIA ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की थी. इस मामले में NIA ने कथित HuT आतंकी नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने में जुटी है. इससे पहले आतंकी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार 18वें आरोपी के खिलाफ NIA ने चार्जशीट दायर की है, इसके अलावा पहले से गिरफ्तार 5 लोगों पर धाराएं बढ़ा दी हैं.
Trending Photos
)
Madhya Pradesh News Today: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने साल 2023 में मध्य प्रदेश से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया था, जिस पर आतंकी साजिश रचने का आरोप है. मध्य प्रदेश में आतंकी साजिश के मामले में वह 18वें आरोपी था, जिसके खिलाफ दो साल बाद NIA ने चार्जशीट दाखिल की है, जबकि पहले से गिरफ्तार 5 अन्य आरोपियों पर अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) से जुड़ा हुआ है. आतंक रोधी एजेंसी ने गुरुवार (7 नवंबर) को इस मामले की पहली सप्लीमेंट्री (पूरक) चार्जशीट भोपाल की NIA की स्पेशल कोर्ट में दाखिल की. इसके साथ ही अब तक इस मामले में कुल 18 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. इससे पहले 4 नवंबर 2023 को 17 आरोपियों के खिलाफ मूल (पहली) चार्जशीट दाखिल की गई थी.
लेटेस्ट सप्लीमेंट्री चार्जशीट में मोहसिन खान उर्फ दाऊद, मोहम्मद आलम, मिस्बाह-उल-हसन, यासिर खान, सैयद दानिश अली और मोहम्मद शाहरुख के नाम शामिल हैं. इन पर आरोप है कि इन्होंने अपने विदेशी आतंकी हैंडलर के निर्देश पर एक पुलिस अधिकारी की कार को आग लगाकर आतंकी वारदात को अंजाम दिया.
NIA ने दावा किया कि मोहसिन खान पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं के तहत नए आरोप लगाए गए हैं, जबकि बाकी 5 आरोपियों पर पहले से लगे आरोपों में UAPA और IPC की अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई हैं.
यह केस मूल रूप से मई 2023 में भोपाल ATS के जरिये दर्ज किया गया था. जांच के दौरान खुलासा हुआ था कि हिज्ब-उत-तहरीर के सदस्य मध्य प्रदेश और भारत के अन्य हिस्सों में मुस्लिम नौजवानों को गुपचुप तरीके से भर्ती कर रहे थे, ताकि देश की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई केंद्र सरकार को हटाकर शरिया आधारित खलीफा शासन स्थापित किया जा सके.
NIA की टीम ने भी यह दावा किया कि जांच में पता चला है कि यह समूह भविष्य में हिंसक आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए फिजिकल ट्रेनिंग और लड़ाकू शैली वाले अभ्यास भी किया करता था. NIA ने जानकारी दी कि वह अब भी हिज्ब-उत-तहरीर की बड़ी आतंकी साजिश की तह तक जाने, फरार सदस्यों, समर्थकों और विदेश में बैठे हैंडलर्स को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. जांच टीम इस संगठन के भारत विरोधी ढांचे और फंडिंग नेटवर्क को खत्म करने के लिए अपनी जांच जारी रखे हुए है.
यह भी पढ़ें: Delhi: गेट पास के बावजूद बुर्का पहनकर आई महिला को दिल्ली के GTB अस्पताल में नहीं मिली एंट्री!