Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2819275
Zee SalaamIndian MuslimPrayagraj: मुहर्रम पर इन बातों का रखें खास ध्यान, योगी के आदेश के बाद DM सख्त

Prayagraj: मुहर्रम पर इन बातों का रखें खास ध्यान, योगी के आदेश के बाद DM सख्त

Muharram: मुहर्रम को लेकर प्रयागराज डीएम ने खास निर्देश दिए हैं. जिस पर कमेटियों ने हामी भी भरी है. ये निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ की हिदायत के बाद दिए गए हैं.

Prayagraj: मुहर्रम पर इन बातों का रखें खास ध्यान, योगी के आदेश के बाद DM सख्त

Muharram: मुहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद प्रयागराज के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मांडड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कमेटियों को साफ आदेश जारी किए हैं. डीएम ने मोहर्रम पर्व के दौरान ताज़िए की ऊंचाई सीमित रखने, पेड़ों की कटाई न करने और बिजली तारों को न छेड़ने, और जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि मुहर्रम के आयोजन में परंपरा से कोई छेड़छाड़ न हो, और किसी भी प्रकार की नई परंपरा को बढ़ावा न दिया जाए. इसी के तहत प्रयागराज के डीएम रवींद्र कुमार हरकत में आए और मुहर्रम कमेटियों के साथ साफ संवाद किया है.

डीएम ने क्या निर्देश दिए हैं

- ताज़िए की ऊंचाई सीमित रहेगी.
- कोई भी पेड़ नहीं काटा जाएगा.
- बिजली पोल के तार या अन्य सरकारी संरचनाएं नहीं हटाई जाएंगी.
- जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. 
- नई परंपराओं को अनुमति नहीं दी जाएगी.
- किसी भी नियम के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि मोहर्रम को पारंपरिक ढंग से और शांति के साथ मनाया जाए. पीस कमेटी की पूर्व बैठकों में भी यह दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं, और जल्द ही फिर एक बैठक आयोजित कर साफ संदेश दिया जाएगा.

कमेटियों ने क्या कह?

डीएम के आदेश के बाद मोहर्रम कमेटियों का रुख भी नरम पड़ा है. पहले ताज़िए की ऊंचाई को लेकर विवाद की आशंका थी, लेकिन अब कमेटियां सरकार के निर्देशों का पालन करने की बात कह रही हैं. बड़ा इमामबाड़ा मोहर्रम कमेटी के जिम्मेदार रेहान खान ने कहा कि सरकार के हर निर्देश का पालन किया जाएगा. हम सभी मिलकर पर्व को शांति और नियमों के अनुसार मनाएंगे.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news