Muradabad News: मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा हाईवे के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट की वजह से कई मंदिर और मजारों पर बुलडोजर चला है. काफी लोगों ने इसका विरोध भी किया. हालांकि, पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझाकर भेज दिया.
Trending Photos
)
Muradabad News: मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा हाईवे के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट के तहत प्रशासन ने 9 मंदिर, एक मजार और एक कब्रिस्तान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है. उस्मानपुर गांव में मंदिर तोड़े जाने का विरोध हुआ, लेकिन कुछ समझाने के बाद लोग मान गए. फोलादपुर, रघुनाथपुर और सुल्तानपुर में मंदिरों के साथ-साथ मजार और कब्रिस्तान भी हटा दिए गए.
जिस वक्त बुलडोजर मंदिर को तोड़ने पहुंचा तो लोगों ने इसका भारी विरोध किया. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के समझाने पर लोग मान गए और मंदिर से मूर्तियां हटा लीं. बता दें, एसडीएम प्रीति सिंह और सीडी की मौजूदगी में रात करीब 12 बजे ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले मुंशीगंज में सन शामिन पब्लिक स्कूल के पास स्थित सालों पुराने मजार को हटाया गया. दरगाह के देखभालकर्ता मुहम्मद हनीफ ने बताया कि वह कई सालों से यहां आ रहे हैं.
प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर मौजूद रहे उपजिला अधिकारी ठाकुरद्वारा प्रीति सिंह और क्षेत्राधिकारी रुद्र कुमार सिंह ने एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र चौहान की निगरानी में कार्रवाई का नेतृत्व किया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीनों की मदद से मुंशीगंज, फौलादपुर, रघुनाथपुर और सुल्तानपुर दोस्त समेत कई स्थानों पर स्थित धार्मिक ढांचों को हटाया गया.
- मुंशीगंज में 132 केवीए विद्युत केंद्र के सामने स्थित मजार
- फौलादपुर में प्राचीन शिव मंदिर और सामने की कब्रिस्तान की चारदीवारी
- रघुनाथपुर के देवी स्थल और जाहरवीर की प्रतिमा
- सुल्तानपुर दोस्त चौराहा स्थित मंदिर
- उस्मानपुर का दुर्गा मंदिर और एक मजार
मुंशीगंज स्थित एक पुराने मजार की देखरेख कर रहे मोहम्मद हनीफ ने बताया कि वे सालों से वहां रह रहे थे, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के चलते उन्होंने मजार से सामान हटाकर जगह खाली कर दी. कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने थोड़ी मोहलत मांगी, लेकिन अधिकारियों ने साफ कर दिया कि उन्हें पहले ही पर्याप्त समय दिया जा चुका है और अब निर्माण कार्य में और देरी संभव नहीं है।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र चौहान ने बताया कि धार्मिक स्थलों के हटाए जाने से अब हाईवे चौड़ीकरण और सिक्स लेन निर्माण कार्य में तेज़ी लाई जा सकेगी. यह प्रक्रिया हाईवे के लंबे समय से रुके हुए कार्य को गति देने के लिए जरूरी थी.
दरअसल, हरिद्वार तक सिक्स लेन हाईवे का निर्माण उत्तर भारत के अहम मजहबी और पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है. यह मार्ग काशीपुर, मुरादाबाद और ठाकुरद्वारा जैसे इलाकों से होकर गुजरेगा, जिससे यातायात सुगम होने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.