Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2165341
Zee SalaamIndian Muslimमुस्लिमों को लेकर PM मोदी की रैली पर माकपा का बड़ा इल्जाम

मुस्लिमों को लेकर PM मोदी की रैली पर माकपा का बड़ा इल्जाम

PM Modi and Muslim Candidate: पीएम मोदी ने बीते रोज केरल में एक रोड शो किया. इस दौरान इल्जाम लगा कि NDA के मुस्लिम उम्मीदवार को पीएम मोदी के रोड शो से दरकिनार किया गया.

मुस्लिमों को लेकर PM मोदी की रैली पर माकपा का बड़ा इल्जाम

PM Modi and Muslim Candidate: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में एक रोड शो किया. उन्होंने तमिलनाडु में एक जनसभा को खिताब किया. पीएम मोदी ने केरल में आधे घंटे तक रोड  शो किया. पीएम मोदी के साथ पलक्कड़ से उम्मीदवार कृष्णकुमार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे. पीएम मोदी का रोड शो उस वक्त विवादों में पड़ गया जब सत्तारूढ़ एलडीएफ ने भाजपा पर प्रोग्राम के दौरान "NDA के मुस्लिम उम्मीदवार को दरकिनार करने" का इल्जाम लगाया.

मंच पर नहीं दिखे सलाम
भाजपा से मलप्पुरम के मुस्लिम उम्मीदवार एम अब्दुल सलाम मंच पर नहीं दिखे. पीएम मोदी के रोड शो के कुछ घंटे बाद माकपा नेता ए के बालन ने इल्जाम लगाया कि पीएम मोदी के रोड शो से उम्मीदवार सलाम को दरकिनार किया गया. बालन का कहना है कि इससे पहले ऐलान किया गया था कि वह इस प्रोग्राम का हिस्सा होंगे. बालन का दावा है कि भाजपा के इस काम से गलत पैगाम गया कि "मुस्लिम मोदी के करीब नहीं खड़ा हो सकता है."

सलाम ने दी सफाई
हालांकि इस मामले पर NDA के मुस्लिम उम्मीदवार सलाम ने कहा कि उनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि उन्हें प्रोग्राम में नहीं बुलाया गया था. वह सिर्फ पीएम मोदी को लेने पलक्कड़ गए थे. अब्दुल सलाम के मुताबिक "मैंने सुना कि कुछ उम्मीदवार रोड शो में हिस्सा लेने जा रहे हैं. इसमें मुझे नहीं बुलाया गया. मैं रोड शो में हिस्सा लेने वहां नहीं गया था. मैं प्रधानमंत्री से मिलने और उन्हें पलक्कड़ से लेने गया था." 

Add Zee News as a Preferred Source

पीएम मोदी से हुई बात
एक टीवी चैनल से अब्दुल सलाम ने कहा कि "मैं उनसे मिला और अपना परिचय मलप्पुरम के उम्मीदवार के रूप में दिया. वह मुझे देखकर मुस्कुराए और शुभकामनाएं दीं. मैंने इच्छा जताई कि वह मलप्परम का दौरा करें और फिर वह आगे बढ़ गए."

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news