Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2929800
Zee SalaamIndian MuslimUP के बाद गुजरात में मुस्लिम आस्था पर चोट; वडोदरा में मक्का-मदीना की आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल

UP के बाद गुजरात में मुस्लिम आस्था पर चोट; वडोदरा में मक्का-मदीना की आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल

Controversial Post on Mecca-Madina in Vadodara: गुजरात के वडोदरा में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर मक्का-मदीना की आपत्तिजनक पोस्ट डालकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की. पोस्ट वायरल होते ही इलाके में हजारों लोग इकट्ठे हो गए और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

 

वडोदरा में आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल (PC- Indian Express)
वडोदरा में आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल (PC- Indian Express)

Vadodara News Today: मुसलमानों के पवित्र धार्मिक स्थलों और पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और बेहुरमती करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. वहीं, अब गुजरात के वडोदरा के एक शख्स ने इस्लाम के सबसे पवित्र धार्मिक स्थल मक्का और मदीना को लेकर विवादित पोस्ट डाली, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया.

यह पूरा मामला वडोदरा के जुनीगढी का है. जहां शुक्रवार (19 सितंबर) की रात आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद लोग भड़क गए. बताया जा रहा है आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से मक्का मदीना की आपत्तिजनक फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. विवादित पोस्ट वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. 

देखते ही देखते देर रात यहां हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे. इसी दौरान भीड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने घुस कर बदसलूकी करनी शुरू कर दी. इतना ही नहीं अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मौके पर मौजूद कुछ गाड़ियों और घरों में जमकर तोड़फोड़ की.

Add Zee News as a Preferred Source

कांग्रेस नेता एडवोकेट जुनेद सैयद ने बताया कि एक नौजवान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मक्का मदीना की विवादित पोस्ट डालकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की. इसके बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मुस्लिम समुदाय के साथ दूसरे संप्रदाय के लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए सिटी पुलिस स्टेशन का घेराव किया. इसी दौरान मामला काफी उग्र हो गया और लोग अपनी जान बचाकर चप्पलें छोड़कर भागने लगे. लोगों से रास्ता खाली करवाने के लिए पुलिस को धर्मगुरूओं की मदद लेनी पड़ी और सख्त कार्रवाई करने का सार्वजनिक तौर पर आश्वासन दिया.

वडोदरा पुलिस की सीनियर अधिकारी लीना पाटिल ने बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. उन्होंने बताया कि विवादित पोस्ट डालने वाले नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: बिहार शरीफ से RJD दे मुस्लिम को टिकट! पप्पू खां ने लालू-तेजस्वी को बताई वजह

 

TAGS

Trending news