Muslim News: 65 संदिग्ध लोगों को सरकार ने नो मैन जोन से वापस ले लिया है. जिसके बाद सरकार पर कई तरह के सवाल खड़ा होने शुरू हो गए हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Muslim News: 65 संदिग्ध लोगों को असम सरकार ने बांग्लादेश भेज दिया था. अब उन लगों की वपसी कराई गई है. सीधे तौर पर हिमंता सरकार बैकफुट पर आती दिख रही है. रिपोर्टस के मुताबिक इनमें से कुछ लोगों को डिटेंशन कैंप में रखा गया है तो कुछ को अपने घर वापस भेज दिया गया है.
असम में काफी लोगों को बांग्लादेशी बताकर नो मैन जोन, जो बांग्लादेश और भारत के बीच है वहां भेज दिया गया था. जहां जाकर लोग खुले आसमान के नीचे रह रहे थे. लेकिन अब सरकार ने उन्हें पुश बैक किया है और उन्हें उनके घरों को लौटने के लिए कहा है. हालांकि इनमें से कुछ को डिटेंशन कैंप में भी रखा गया है.
मुस्लिम स्टूडेंट यूनियन ऑफ असम के सामने इन लोगों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है. संगठन के चीफ आशिक रब्बानी के सामने टीचर खैरुल इस्लाम की वापसी हुई और उन्हें घर भेज दिया गया है. इस डिपोर्टेशन के खिलाफ काफी वक्त से आवाज उठा ज रही थी, जिनमें से मुस्लिम स्टूडेंट यूनियन ऑफ असम काफी अहम था.
इस मौके पर मुस्लिम स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ असम के चीफ आशिक रब्बानी ने कहा कि जिन भारतीयों को बांग्लादेशी कहकर भेजा गया था, उन्हें वापस भेज दिया गया है. जिनमें से शिक्षक खैरुल इस्लाम को हमें सौंपा गया है. जिन्हें उनके घर भेज दिया है.
इस कदम के बाद असम सरकार समझ गई है कि इस तरह से अगर स्वदेशी मुसलमान को परेशान किया जाएगा तो असम में जोरदार आंदोलन शुरू होगा इसीलिए उन लोगों को फिर से भारत में लाया गया और कुछ लोगों को डिटेंशन कैंप में रखा गया है.
रिपोर्ट- शरीफ उद्दीन अहमद