West Bengal Muslim Population: वक्फ कानून को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन की वजह से पश्चिम बंगाल सुर्खियों में है. इल्ज़ाम है कि वक्फ कानून के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के बाद मुर्शिदाबाद में हिन्दुओं को निशाना बनाया गया. हिन्दू वहां से अपना घर- बार छोड़कर पलायन कर रहे हैं. हिन्दू वहां अल्पसंख्यक हो गए हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि मुर्शिदाबाद और पश्चिम बंगाल में आखिर कितनी है मुसलमानों की आबादी, जिसका डर बंगाल और देशभर के हिन्दुओं को दिखाया जा रहा है? आइये जानते हैं.
Trending Photos
)
West Bengal News Today: पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद जिला हाल के दिनों में वक्फ कानून के विरोध में आयोजित प्रदर्शन और उसके बाद वहां भड़की हिंसा की वजह से चर्चा में है. भजापा का इलज़ाम है कि मुर्शिदाबाद में मुसलमानों ने वक्फ कानून के विरोध की आड़ में वहां के हिन्दुओं को निशाना बनाया. उनके घर और दुकानों को लूट लिए. इस हिंसा में दो हिन्दुओं की मौत भी हो गयी. हिंसा में दो मुसलामानों की भी मौत हुई है, लेकिन उनकी मौत पर कोई शोर- शराबा नहीं है. पूरे विरोध- प्रदर्शन को मुर्शिदाबाद में हिंसा और वहां से हिन्दुओं के पलायन पर शिफ्ट कर दिया गया.
राज्य की तृणमूल सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार एक दूसरे पर लगातार आरोप प्रत्यारोप लगा रही है. केंद्र सरकार ने ममता पर राज्य में मुसलमानों के तुष्टिकरण का इलज़ाम लगाते हुए हिन्दुओं के साथ अत्यचार करने का भी आरोप लगाया है. भाजपा नेता बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने तक की मांग कर रहे हैं. वहीँ. ममता बनर्जी से इस पूरे मामले में भाजपा पर साजिश के तहत मुर्शिदाबाद में दंगा भड़काने का आरोप लगाया है.
हालांकि, हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई हैं. लेकिन लोगों के मन में ये सवाल ज़रूर पैदा हो रहा है कि क्या सच में बंगाल में मुसलमानों का तुष्टिकरण किया जा रहा है, उनकी आबादी हिन्दुओं से ज्यादा हो गयी है और वहां हिन्दू अल्पसंख्यक होकर बंगाल से पलायन कर रहे हैं?
साल 2011 की जनसंख्या के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय की आबादी 70.54 फीसदी है, जबकि मुसलमानों की आबादी 27.01 फीसदी है.धर्म के लिहाज से इस्लाम धर्म के मानने वाले यानी मुस्लिम समुदाय की कुल आबादी राज्य में दूसरे नंबर पर है. वर्तमान में राज्य में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी मुर्शिदाबाद जिले में रहती है. इसके बाद मालदा जिले का नंबर आता है.
यही वजह है कि पश्चिम बंगाल की सियासत एससी-एसटी के बाद बाद मुस्लिम समुदाय के इर्द-गिर्द घूमती है. अपनी विचारधारा के उलट कट्टर राइट विंग दल भी चुनाव में मुस्लिम समुदाय को रिझाने में लगे होते हैं. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, साल 2023 में पश्चिम बंगाल की जनसंख्या लगभग दस करोड़ के करीब है. जनसंख्या के लिहाज से पश्चिम बंगाल देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है.
हिंदू और मुसलमानों के बाद क्रिश्चियन धर्म के मानने वाले तीसरे नंबर पर हैं, जिनकी आबादी राज्य में 0.72 फीसदी है. इसके बाद बौद्ध 0.32 फीसदी, सिख और जैन 0.07 फीसदी जबकि अन्य धर्मों के मानने वालों की आबादी 1.03 फीसदी है. जिलेवार मुस्लिम समुदाय की आबादी पर गौर करें तो राज्य के 23 जिलों में से तीन में वह बहुसंख्यक हैं. इनमें से सबसे अधिक मुर्शिदाबाद, माल्दा और उत्तर दिनाजपुर में है.
मुस्लिम सेंसस के जरिये जारी जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक, मुर्शिदाबाद की कुल आबादी 71 लाख 3 हजार 807 है, जिनमें से मुसलमानों की आबादी 47 लाख 7 हजार 573 यानी कुल 66.27 फीसदी है. इसके बाद मालदा में मुसलमानों की जनसंख्या 20 लाख 45 हजार 151 (51.27 फीसदी), उत्तरी दिनजापुर में 15 लाख 1 हजार 170 (49.92 फीसदी), बीरभूम में 12 लाख 98 हजार 54 (37.05 फीसदी) और दक्षिणी 24 परगना में 29 लाख 3 हजार 75 (35.57 फीसदी) है.
इसी तरह अलीपुरद्वार जिले में 9.06 फीसदी, बांकुरा में 8.08 फीसदी, दार्जिलिंग में 6.28 फीसदी, हावड़ा में 26.20 फीसदी, हुगली में 15.77 फीसदी, जलपाईगुड़ी में 12.94 फीसदी, झारग्राम में 2.51 फीसदी, कलिम्पोंग में 0.93 फीसदी और कूच बिहार में 25.54 फीसदी आबादी मुस्लिम है. इसके साथ राजधानी कोलकाता में 20.60 फीसदी, नादिया में 26.76 फीसदी, उत्तर 24 परगना में 25.82 फीसदी, पश्चिम बर्धमान 13.32 फीसदी जबकि पूर्वी बर्धमान में 25.16 फीसदी मुसलमानों की है.
राज्य के पश्चिम मेदिनीपुर में 12.27 फीसदी, पूर्व मेदिनीपुर में 14.59 फीसदी और पुरुलिया में सिर्फ 7.76 फीसदी हैं. देश में उत्तर प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है, इसके बाद बिहार का नंबर आता है. राइट विंग और आरएसएस राज्य में मुस्लिम आबादी को लेकर लगातार सवाल खड़ करता रहा है और इसे अप्राकृतिक तरीके बढ़ने का आरोप लगाया है. इसके उलट सेक्यूलर दलों के साथ अन्य संगठन इन आरोपों को सिरे से खारिज करते रहे हैं.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam