Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तीन बाइक सवार मुस्लिम युवकों को उनके नाम पुछकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में तीनों मुस्लिम नौजवानों को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, पीड़ित परिवार ने मुल्जिमों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई दी है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बेहद ही चिंताजनक घटना सामने आई है. यहां तीन बाइक सवार मुस्लिम युवकों को कुछ लोगों ने बीच सड़क पर रोक कर लोहे की रॉड से पिटाई की. पीड़ितों के परिवार वालों ने निखिल, पंकज, दीपक और जेजे कांत के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वसीम, आमिर और रिजवान पिलखुवा से एक निजी काम निपटाकर वापस लौट रहे थे. तभी परतापुर के पास बीच सड़क पर कुछ लोगों ने तीनों मुस्लिम नौजवानों को रोक लिया. इसके बाद मुल्जिमों ने उन नौजवानों से नाम पूछा और लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला शुरू कर दिया.
इस हमले में रिजवान और आमिर को चोटें आई हैं. जबकि, गाजियाबाद के निवासी वसीम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें पिलखुवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
पीड़ित नौजवान वसीम के भाई ने इल्जाम लगाते हुए कहा कि उनके भाई पर नाम पूछकर जान लेने की मंशा से हमला किया गया. साथ ही पुलिस से अपील की है कि मुल्जिमों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
इस मामले पर हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि पुलिस इस घटना में शामिल मुल्जिमों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि मुल्जिमों से जुड़े ठिकानों पर पुलिस की टीम दबिश डाल रही है. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है. उन्होंने पीड़ित परिवार को पूरी मदद देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. ग्रामीणों ने कहा कि अगर दोषियों को जल्द से जल्द सजा नहीं दी गई तो ऐसे आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी होगी.