Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2695831
Zee SalaamIndian MuslimMuzaffarNagar News: जेल में जेलर से ही क्यों भिड़ गए पूर्व विधायक शहनवाज राणा ?

MuzaffarNagar News: जेल में जेलर से ही क्यों भिड़ गए पूर्व विधायक शहनवाज राणा ?

मुजफ्फरनगरके पूर्व विधायक इस वक़्त जेल में बंद है. GST चोरी के इलज़ाम में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. खबर है कि जेल में उनके पास से मोबाइल फ़ोन पाया गया था. जब जेलर ने उनसे मोबाइल के बारे में पूछताछ की तो वह जेलर से ही भिड़ गए. 

MuzaffarNagar News: जेल में जेलर से ही क्यों भिड़ गए पूर्व विधायक शहनवाज राणा ?

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के मशहूर पूर्व विधायक इन दिनों एक बार फिर से राजनीति की गलियों में चर्चाओं में है. इससे पहले भी इनके खिलाफ मुकदमें दर्ज किए जा चुके हैं और अब हाल यह है कि इन दिनों यह जेल में होने के बाद भी चर्चाओं में घिरे हुए है. 

मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक शहनवाज राणा को पुलिस ने पहले भी GST चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह जेल में ही है. अब शहनवाज राणा के पास से मोबाइल बरामद किया गया है. जब पुलिस ने राना से इस मोबाइल के बारे में पूछ-ताछ की तो पूर्व विधायक पुलिस से ही बदतमीजी करनी शुरू कर दी थी. 

बताया जा रहा है कि जब जेलर ने पूर्व विधायक से मोबाइल के बारे में पूछा तो वह जेल में ही अपना आपा खो बैठे और जेलर से जेल के अंदर ही बहस और लड़ाई शुरु कर दी. साथ ही जेलर राजेश कुमार सिंह ने राना पर इल्जाम लगाया है कि शहनवाज राणा ने जेलर के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी है. 
जेलर ने अब शहनवाज राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

जान से मारने की धमकी
शाहनवाज राना इस वक्त जिला कारागार के बैरक-बी में बंद हैं.  वही पूर्व विधायक जीएसटी चोरी और धोखाधड़ी के एक हाई-प्रोफाइल मामले में पहले से ही चर्चाओं में हैं. लेकिन अब इस घटना ने सबको चौंका दिया है. जेल प्रशासन की नियमित चेकिंग के दौरान उनके पास से एक काला मोबाइल फोन बरामद हुआ है. जब जेलर ने इसके बारे में पूछा तो गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी.

सियासी तड़का 
जेलर ने इस घटने की शिकायत नई मंडी थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है. देखा जाए तो शहनवाज राना का नाम पहले से ही कई विवादों से जुड़ा रहा है, लेकिन जेल के अंदर मोबाइल मिलने और जेलर को धमकी देने वाला यह मामला एक तरह का सियासी तड़का लगा रहा है.

TAGS

Trending news