Nagpur Violence News: नागपुर में हालिया दिनों हुई हिंसा के मामले में महाराष्ट्र पुलि की कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है, जबकि कल नागपुर हिंसा में पहली मौत हुई.
Trending Photos
)
Nagpur Violence Update: महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले दिनों हुई हिंसा के बाद इलाके में अभी भी बरकरार है. इस हिंसा में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. आज उन घायलों में से एक की मौत हो गई. मृतक का नाम इरफान अंसारी बताया जा रहा है. उनका शहर एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. नागपुर हिंसा में मौत का यह पहला मामला है.
बताया जा रहा है कि 17 मार्च को घटना वाले दिन वह नागपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे, इसी दौरान उन पर हमला हुआ. इस हमले में इरफान अंसारी गंभीर रुप से घायल हो गए थे. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कल जिंदगी की जंग हार गए. इरफान की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.
मीडिया में छपी खबरों मुताबिक, हिंसा के बाद नागपुर शहर में शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने लगभग 11 इलाकों में कर्फ्यू लागू किया था. घटना के एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी शांति व्यवस्था स्थापित नहीं हो सकी और अभी भी 9 इलाकों में कर्फ्यू जारी है. इससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. 17 मार्च को जब हिंसा हुई थी, तो घायलों में इरफान अंसारी भी शामिल थे. उन्हें नागपुर के मयो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था.
घटना के दिन से ही उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था. इरफान की मौत नागपुर हिंसा में पहली मौत है. हालांकि, कुछ घायलों का इलाज अब भी अस्पताल में चल रहा है. इससे पहले 17 मार्च की रात को नागपुर शहर में हुई हिंसा के बाद 11 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था. गुरुवार को नागपुर पुलिस कमिश्नर ने एक आदेश जारी कर दो थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा लिया था. हालांकि बाकी 9 थाना क्षेत्रों में आज भी कर्फ्यू जारी है.
इलाके के गणेश पीठ, कोतवाली, तहसील लकड़गंज, पिचपावली, शांति नगर, सिकंदर, इमामवाड़ा और यशोदा नगर पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लागू है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र पुलिस ने नागपुर हिंसा मामले में शुक्रवार की रात को हामिद इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. हामिद माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. डीसीपी नागपुर लोहित मतानी ने यह जानकारी दी. इससे पहले शुक्रवार को नागपुर में इस हफ्ते की शुरुआत में हुई हिंसा के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.