Hindutva Groups Create Uproar in Nainital: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के हलद्वानी में हिंदूवादी संगठनों ने एक बार फिर महज अफवाह पर जमकर बवाल किया. यहां पर 'गोमांस' मिलने की खबर पुलिस के समझाने के बावजूद हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की. इस मामले में हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
Trending Photos
)
Nainital Violence News: उत्तराखंड मुसलमानों के खिलाफ नफरत की लैब बनती जा रही है. यहां पर महज अफवाह की बुनियाद पर हिंदूवादी संगठन हंगामा खड़ा कर देते हैं और उनके दबाव में पुलिस प्रशासन नतमस्तक नजर आता है. इसकी सजा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भुगतनी पड़ती है. इसी तरह का नजारा नैनीताल जिले में देखने को मिला, जब एक गोश्त का टुकड़ा मिलने पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया.
बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले के मुख्यालय हल्द्वानी में 16 नवंबर की रात हुए हंगामा हुआ था. इस मामले में पुलिस ने अब 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. यह रिपोर्ट भोटियापड़ाव थाने के एसओ सुनील जोशी के जरिये दी गई लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने हर पहलु से मामले की जांच में जुटी है.
यह हंगामा उस समय शुरू हुआ हलद्वानी के उजाला नगर में एक स्कूल के मुख्य गेट के पास गोश्त का टुकड़ा मिला. किसी ने अफवाह फैल दी यह गोमांस हैं, यह खबर तेजी से पूरे इलाके में फैल गई. इस सूचना के बाद इलाके में अफवाहें फैलने लगीं और माहौल तनावपूर्ण हो गया. कुछ ही देर में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. वहां मौजूद पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन हिंदूवादी संगठन के लोग भड़क गए.
स्थानीय पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें एक कुत्ता गोश्त के उसी टुकड़े को मुंह में उठाए हुए दिखाई पड़ा. इसके बाद पुलिस ने लोगों को भरोसे में लेकर सही जानकारी दी और उनसे लिखित शिकायतें लीं. पुलिस के समझाने के बाद भी हिंदूवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए और अचानक दुकानों पर पथराव शुरू कर दिया. स्थिति अनियंत्रित होता देखकर पुलिस ने भीड़ पर हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर बितर कर दिया.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी भेजी गई है ताकि क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन के लिए सबूत जुटाए जा सकें. एसपी सिटी मनोज काठियाल ने बताया कि भोटियापड़ाव में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है. पहली रिपोर्ट 40 से 50 अज्ञात लोगों पर पथराव करने को लेकर दर्ज की गई है, जबकि दूसरी रिपोर्ट हिंदू संगठन के नेता रविंद्र गुप्ता की तरफ से प्रतिबंधित जानवर के अवशेष मिलने के मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज कराई गई है.
यह भी पढ़ें: भारतीय राजनीति के नए खलनायक हैं ओवैसी; असम के AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने डर से डाल दिए हथियार!