Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2718762
Zee SalaamIndian MuslimNashik में दरगाह हटाने पर विवाद, पुलिस पर पथराव; हालात संजीदा

Nashik में दरगाह हटाने पर विवाद, पुलिस पर पथराव; हालात संजीदा

Nashik News: नासिक में दरगाह न गिराने पर भारी बवाल हुआ है. इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है और हालात संजीदा बताए जा रहे हैं. ये मामला बीती रात पेश आया है. पूरी खबर पढ़ें.

Nashik में दरगाह हटाने पर विवाद, पुलिस पर पथराव; हालात संजीदा

Nashik News: नासिक के काठे गली इलाके में मंगलवार को भारी हंगामा हुआ है. बीती रात यहां पुलिस पर पथराव किया गया. यह मामला तब पेश आया जब इलाके में बिजली कट गई और इसी अंधेरे का फायदा उठाकर भीड़ ने अचानक पुलिस और आसपास खड़े वाहनों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए.

तीन पुलिसकर्मी घायल

इस पथराव में तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, इसके साथ ही पांच वाहन भी टूट गए हैं. हंगामे की वजह एक धार्मिक स्थल को लेकर उड़ी अफवाह बताई जा रही है. हालात बेकाबू होने की वजह से पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है. रात में करीब 500 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया ताकि हालात और न बिगड़ें.

हालात पर कड़ी नजर

बताया जा रहा है कि हंगामे के वक्त करीब 400 से 500 लोग मौजूद थे. पुलिस ने किसी भी अप्रिय हालात से बचने के लिए इलाके में ट्रैफिक रूट्स को भी डाइवर्ट कर दिया है. प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मिलकर हालात पर कड़ी नजर रखी हुई है और पुलिस मुस्तैदी से गश्त करती रही.

Add Zee News as a Preferred Source

क्यों हुआ पूरा विवाद

न्यूज एजेंसी आईएनएस ने सूत्रों ने हवाले से बताया कि इस पूरे मामले की जड़ एक विवादास्पद धार्मिक स्थल है, जिस पर पिछले कुछ दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी. नगरपालिका ने 1 अप्रैल को अदालत के आदेश के बाद इस पर नोटिस भी जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अगर निर्माण को खुद नहीं हटाया गया तो प्रशासन उचित कार्रवाई करेगा. इस चेतावनी के बावजूद धार्मिक स्थल को नहीं हटाया गया, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष और तमाम तरह की अफवाह फैल गईं.

अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में कुछ धार्मिक स्थलों का निर्माण बिना इजाजत के किया गया था और इन्हें हटाने के लिए नोटिस दिया गया था, जिसके बाद यह घटना हुई है. अगले दो दिनों में ऐसे सभी अनधिकृत धार्मिक स्थलों को हटाया जाएगा. नासिक पुलिस का कहना है पुलिस पूरे इलाके में शांति बनाए रखने के लिए कार्रवाई कर रही है. पुलिस और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी अब भी इलाके में बनी हुई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news