)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां नदीम नाम एक व्यक्ति ने अपने की ससुर को भरी पंचायत में गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि यह घटना पारिवारिक झगड़ों की वजह से हुई है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश के सिलई बड़ा गांव के रहने वाले नदीम की शादी मुरादाबाद में इस्लाम की पुत्री अरमाना से हुई थी. यह शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व में हुई थी. नदीम की ढाई साल की बेटी भी है. नदीम और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से रिश्ते ठिक नहीं चल रहे थे. जिसको लेकर कई बार पंचायत का दौर भी चला.
इसी कड़ी में नदीम के ससुर इस्लाम, सास मुखतरी, इस्लाम की बहन शन्नो और बहनोई अफसर अली नदीम के घर पहुंचे और अपनी बेटी को ले जाने की बात कहने लगे. इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, बात गाली गलौज और मारपीट तक पहुंच गई. इन सब के बीच दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया, दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया, जिसमें नदीम के ससुर इस्लाम, सास मुख्तरी समेत ससुराल पक्ष से आए सभी लोगों पर हमला किया. ऐसा नदीम पर इल्जाम है.
इसी खूनी संघर्ष में नदीम के ससुर इस्लाम को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. अभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.
वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना में गंभीर रूप से घायल अफसर अली ने बताया कि वे लोग पंचायत करने के लिए नदीम के घर गए थे, लेकिन वहां पहुंचते ही नदीम और उनके परिवार वालों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें नदीम के ससुर इस्लाम की जान चली गई और अन्य तीन लोग घायल हो गए. अफसर अली ने बताया कि नदीम के परिवार वालों ने तमंचे से फायर किया और फावड़े से भी हमला किया.