)
NIRF Ranking 2025 List: नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) ने गुरुवार (4 सितंबर) देश के टॉप टेन यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी कर दी है. केंद्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जरिये जारी की गई लिस्ट में इस बार बेहतरीन शिक्षण संस्थानों की लिस्ट में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है. इस बार 16 अलग-अलग कैटेगरी में देशभर के यूनिवर्सिटी और संस्थानों की रैंकिंग तय की गई है.
दरअसल, NIRF फ्रेमवर्क संस्थानों की रैंकिंग तय करने की एक खास सिस्टम है. इसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) की ओर से बनाई गई कोर कमेटी की सिफारिशों के आधार पर तैयार किया गया है. इस कमेटी ने अलग-अलग यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों की रैंकिंग के लिए शिक्षा की गुणवत्ता, रिसर्च, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मानकों को पैमाना बनाया है.
NIRF रैंकिंग में इस बार ओवरऑल बेस्ट टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में देश की दो महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं. इस बार जहां जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) को चौथा स्थान मिला है, तो वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) को टॉप टेन में आखिरी पायदान यानी 10वें स्थान पर काबिज है. इस कैटेगरी में एक बार फिर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस,बेंगलुरु ने बाजी मार ली है.
इस कैटेगरी में दूसरे नंबर पर जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU), तीसरे नंबर पर मनिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मनिपाल चौथे स्थान पर JMI, पांचवे स्थान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी, छठे पर बीएचयू-वाराणसी, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस-पिलानी सातवें, अमृत विश्वा विद्यापीठ-कोयंबटूर आठवें और जाधवपुर यूनिवर्सिटी-कोलकाता को नौवां मुकाम हासिल हुआ है.
इससे परे ओवर ऑल रैंकिंग में शामिल अल्पसंख्यक संस्थानों ने कोई खास मुकाम हासिल नहीं किया है. ओवर कैटेगरी की लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने अपना परचम लहराते हुए पहला स्थान हासिल किया है. ओवर ऑल कैटेगरी की लिस्ट में ज्यादातर IIT यूनिवर्सिटी छाई हुई हैं.
राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जरिये जारी NIRF रैंकिंग की अन्य कैटेगरीज पर नजर डाली जाए तो अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में जामिया हमदर्द और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुछ विभागों ने शानदार प्रदर्शन किया है. जामिया हमदर्द ने देश के बेस्ट फॉर्मेसी इंस्टीट्यूशन में पहला मुकाम हासिल किया है. जामिया हमदर्द ने इस मामले में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस-पिलानी दूसरे स्थान और पंजाब यूनिवर्सिटी-चंडीगढ़ तीसरे स्थान से कड़ी टक्कर मिली.
NIRF Ranking 2025 में Architecture and Planning Institutions की कैटेगरी भी शामिल की गई है. इस कैटेगरी में देशभर के टॉप आर्किटेक्चर कॉलेजों और प्लानिंग संस्थानों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन, रिसर्च, फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर रैंक किया गया है. Architecture and Planning Institutions विषय में देश के टॉप 5 यूनिवर्सिटी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-रुड़की ने पहला स्थान हासिल किया है. इस कैटेगरी में जामिया मिल्लिया इस्लामिया को पांचवा स्थान मिला है. जबकि आईआईटी-कालीकट को दूसरा, आईआईटी-खड़गपुर को तीसरा और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को चौथा स्थान मिला है.