Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2679792
Zee SalaamIndian MuslimNitesh Rane बोले, पहले कर देंगे औरंगजेब की कब्र गायब, फिर देंगे खबर

Nitesh Rane बोले, पहले कर देंगे औरंगजेब की कब्र गायब, फिर देंगे खबर

Nitesh Rane on Aurangzeb Kabar: नितेश राणे ने कहा है कि वह औरंगजेब की कब्र को हटा देंगे और फिर मीडिया को इसके बारे में जानकारी देंगे. उनके इस बयान का काफी विरोध हो रहा है.

Nitesh Rane बोले, पहले कर देंगे औरंगजेब की कब्र गायब, फिर देंगे खबर

Nitesh Rane on Aurangzeb Kabar: औरंगजेब को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है. अब बीजेपी के सबसे विवादित नेताओं में से एक नितेश राणे का बयान आया है. उन्होंने औरंगजेब की कब्र को गायब करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि हम मीडिया को पता ही नहीं देंगे और औरंगजेब की कब्र को हटा देंगे. 

नितेश राणे का एक और बयान

कोकण में जनसभा को संबोधिक करते हुए नितेश राणे ने कहा कि औरंगजेब की कब्र को लेकर हमारे सरकार के प्रमुख की भी वही मानसिकता है. हम तैयार बैठे हैं. कब्र हटाते वक्त पत्रकारों को नहीं बताया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब हमने शिवाजी महाराज के किले पर हुआ अतिक्रमण को हटाया तो पहले हमने उसे तोड़ा और फिर ब्रेकिंग न्यूज दी.

उसका होगा कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि मैं हिंदू समाज को यकीन दिलाना चाहता हूं कि उसका (औरंगज़ेब के कब्र का) कार्यक्रम होगा, जरूर होगा.. जो तय हुआ है.. वह होकर रहेगा. सरकरा के पास पांच साल है, अभी तो हम पिच पर आए हैं, सेंचुरी मारना है. उन्होंने कहा कि सुना है कि औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जितनी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी उतना ही कार्यक्रम करने में मजा आएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

कहां है औरंगजेब की कबर

मुगल बादशाह को औरंगाबाद से 25 किलोमीटर दूर खुल्दाबाद में दफनाया गया है. इस जगह को एएसआई के जरिए सरंक्षित किया गया है. जो हिंदू संगठनों को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है. आखिर यह विवाद कहां से शुरू हुआ आइये जानते हैं.

आरटीआई के बाद हुआ विवाद

यह विवाद आरटीआई रिपोर्ट के बाद ज्यादा शुरू हुआ. दरअसल  हिंदू जनजागृति समिति के जरिए आरटीआई डाली गई थी. जिसमें बात सामने आई कि पुरातत्व विभाग ने 2011 से 2023 तक औरंगजेब की कब्र के रखरखाव पर लगभग 6.5 रुपये खर्च किए. समिति ने सवाल उठाया कि कब्र के रखरखाव में इतना पैसा क्यों खर्च हो रहा है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news