Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2771610
Zee SalaamIndian Muslimटोक्यो में मुस्लिम नेता ने खोली PAK की आतंक फैक्ट्री की पोल, शहबाज शरीफ को लग गई मिर्ची

टोक्यो में मुस्लिम नेता ने खोली PAK की आतंक फैक्ट्री की पोल, शहबाज शरीफ को लग गई मिर्ची

Salman Khurshid on Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को दुनिया भर में अलग-थलग करने के लिए कई देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजे गए हैं. अब पाकिस्तान अलग-थलग पड़ते जा रहा है. इस बीच जापान में पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है.

टोक्यो में मुस्लिम नेता ने खोली PAK की आतंक फैक्ट्री की पोल, शहबाज शरीफ को लग गई मिर्ची

Salman Khurshid on Pakistan: पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें कम से कम 100 दहशतगर्दों की मौत हो गई. जबकि सैकड़ों की संख्या में दहशतगर्द जख्मी हुए. इस सैन्य ऑपरेशन से पाकिस्तान बौखला गया और भारत पर ड्रोन अटैक किया, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया. पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों पर हवाई हमले करके भारत ने यह साबित कर दिया है कि वह किसी भी हालत में पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा. 

इस एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान को दुनिया भर में अलग-थलग करने के लिए कई देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजे गए हैं, जो पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवादियों के बारे में बताएंगे और बताएंगे कि पाकिस्तान किस तरह से इन आतंकवादियों से भारत पर हमले करवाता है. वहीं, टोक्यों में भी भारतीय सांसदों के डेलिगेशन का दौरा था. पूर्व कानून मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के अहम सदस्य कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद ने पाकिस्तान की पोल खोल दी. उन्होंने कहा कि जापान, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा दिखा.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा, "दौरा बेहद सफल रहा. हम सभी एक साथ यहां हैं. यह अपने आप में एक बड़ी सफलता है. हमने जिनके सामने अपना पक्ष रखा उनसे बेहद अच्छा रिस्पांस मिला. खासकर आतंकवाद के मुद्दे पर जापान हमारे साथ मजबूती से खड़ा है. आंतकवाद के मुद्दे पर हम जिनसे भी मिले उनसे अभूतपूर्व समर्थन मिला. हम यहां से खुशी-खुशी लौट रहे हैं."

Add Zee News as a Preferred Source

आतंकवाद के खिलाफ भारत को मिल रहा है समर्थन
जापान में भारत के राजदूत सीबी जॉर्ज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जापान पहला देश है जहां हमारा प्रतिनिधिमंडल आया. 2 दिन पहले प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था. पहुंचने के साथ ही बैठकों का दौर लगातार चल रहा है. हमने जापान के विदेश मंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री सुगा, संसद अध्यक्ष, और कई समितियों के प्रमुखों से मुलाकात की. हमार प्रस्ताव और उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट था कि आंतकवाद पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है और मुझे खुशी है कि हमने जिस भी मंच पर अपनी बात रखी, भरपूर समर्थन मिला."

सारंगी ने क्या कहा?
सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, "यहां हमने विदेश मंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री, संसद अध्यक्ष से मुलाकात की. इसके अलावा भारतीय मूल के लोगों से भी हमने मुलाकात की. हमारा लक्ष्य पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को एक्सपोज करना था और हम इसमें सफल हुए हैं." 

भारतीय डेलिगेशन को कौन कर रहा है लीड
जदयू सांसद संजय झा के नेतृत्व में जापान के तीन दिवसीय दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल में, सलमान खुर्शीद, प्रदान बरूआ, बृज लाल, डॉ. हेमांग जोशी, अपराजिता सारंगी, अभिषेक बनर्जी, जॉन ब्रिटास शामिल थे. इनके साथ पूर्व राजनयिक मोहन कुमार भी शामिल हैं. जापान में प्रतिनिधिमंडल 22 से 24 मई तक था. इस प्रतिनिधिमंडल को इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर जाना है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news