Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3003827

मोदी-योगी और शाह भी ओसामा को नहीं हरा पाए चुनाव, इस सीट पर गाड़ दिया झंडा

Osama Shahab Win Election: RJD ने मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को मैदान में उतारा, तो बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी कि किसी भी तरह उन्हें जीतने से रोका जाए. बीजेपी ने ओसामा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई बड़े नेताओं ने चुनावी रैलियों में ओसामा पर सीधा हमला किया और लोगों से उन्हें वोट न देने की अपील की. लेकिन तमाम विरोध और दबाव के बावजूद ओसामा शहाब ने कड़ी टक्कर के बीच शानदार जीत दर्ज की.

मोदी-योगी और शाह भी ओसामा को नहीं हरा पाए चुनाव, इस सीट पर गाड़ दिया झंडा

Osama Shahab Win Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणना जारी है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत दिख रही है. एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. शाम 5 बजे तक यह साफ हो गया था कि एनडीए गठबंधन सरकार बनाएगा. इस बीच, महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस पार्टी केवल एक सीट जीतती दिख रही है, जबकि राजद 27 सीटों पर आगे चल रही है. भाजपा ने 91 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि जदयू ने 83 सीटों पर जीत हासिल की है. चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है. 

इस बीच, मांझी की पार्टी ने पांच सीटें जीतीं और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 4 सीट पर जीत मिली है. इन सबके बीच, जिस मुस्लिम उम्मीदवार को हराने के लिए भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगा दी थी, वह एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को बुरी तरह हरा दिया. रधुनाथपुर से राजद के उम्मीदवार ओसामा शहाब के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया था और किसी भी हाल में ओसामा को जीतने नहीं देना चाहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह तक, सभी ने ओसामा शहाब पर तीखा हमला बोला. कई राज्यों के राज्यपाल भी रघुनाथपुर में इकट्ठा हुए और उन्होंने ओसामा की कड़ी निंदा की. इतना ही नहीं, असम के मुख्यमंत्री ने ओसामा की तुलना आतंकवादी से कर दी.

बीजेपी वालों ने की थी ओसामा की आतंकी से तुलना
दरअसल, रघुनाथपुर विधानसभा सीट से राजद ने मरहूम पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को चुनावी मैदान में उतारा था. ओसामा के नाम के ऐलान के बाद से ही बीजेपी ने चौतरफा घेरने लगी. चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि सौ शहाबुद्दीन भी आ जाएं तो ओसामा को जीतने नहीं देंगे. शाह ने महागठबंधन पर आतंकवाद और जंगलराज को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. साथ ही मोहम्मद शहाबुद्दीन पर भी जमकर हमला बोला. 

Add Zee News as a Preferred Source

ओसामा शहाब जीत गए हैं चुनाव
वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओसामा की तुलना आतंकवादी से की और चुनाव में हराने की अपील की. जबकि असम के सीएम हिमंत विस्वा सरमा ने भी आतंकी ओसामा बिन लादेन से तुलना की. इन सभी विरोध के बावजूद ओसामा चुनाव जीत गए हैं. रघुनाथपुर से राजद उम्मीदवार ओसामा शहाब ने जदयू उम्मीदवार विकास कुमार सिंह को 9500 मतों से हराया है. 21वें राउंड में ओसामा को 79044 वोट मिले थे. जबकि जदयू उम्मीदवार को 66551 वोट मिले हैं. 

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news