Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के दौरान एक घुड़सवार ने टूरिस्ट की जान बचाई थी और मारा गया था. अब जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की तरफ से उसके परिवार को बड़ी सौगात दी गई है.
Trending Photos
)
Pahalgam Attack: आतंकी हमले में जान गंवाने वाले स्थानीय कश्मीरी युवक आदिल (घुड़सवार) के भाई को वक्फ बोर्ड में नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया है. 22 अप्रैल को पहलगाम के टूरिस्ट प्लेस पर हुए हमले टूरिस्ट की हिफाजत करते हुए आदिल की मौत हो गई थी. उसके बलिदान की देश भर में तारीफ की गई थी और उसे पहलगाम का नायक कहा गया था. आदिल अपने घर में सबसे बड़ा कमाने वाला शख्स था.
जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेरयपर्सन डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने श्रीनगर में एक संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली समारोह के दौरान शहीद आदिल के भाई को वक्फ बोर्ड में नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा, यह सिर्फ एक नियुक्ति नहीं है बल्कि उन बहादुर कश्मीरियों को खिराजे अकीदत है जो आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं. उनके परिवारों को इज्जक भरी जिंदगी देना हमारा फर्ज है. उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड कश्मीरी लोगों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठा रहा है और यह हमेशा उन लोगों के साथ खड़ा है जो आतंकवाद का शिकार हुए हैं, या उसके खिलाफ बहादुरी से लड़े हैं.
स्थानीय लोगों ने वक्फ बोर्ड की पहल की सराहना की है और कहा कि सरकार को अन्य संस्थानों में भी शहीदों के परिवारों के पुनर्वास के लिए ऐसे कदम उठाने चाहिए. गौरतलब है कि पहलगाम हमले में जहां पर्यटकों को निशाना बनाया गया था, वहीं स्थानीय कश्मीरी युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर उनकी मदद की थी.
इस दौरान के कई वीडियो वायरल हुए थे. जिसमें एक शख्स अपने कंधे पर टूरिस्ट को उठाकर भागता हुआ दिख रहा था. वहीं एक नाबालिग बच्चा एक नवजात को गोद में लेकर चलता हुआ दिखाई दिया था. लोगों ने कश्मीरी लोगों की काफी सराहना की थी.