Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2727722
Zee SalaamIndian MuslimPahalgam: मजदूरी करने गया था हुसैन, आतंकियों ने कर दिया हमला; परिवार ने लगाई बड़ी गुहार

Pahalgam: मजदूरी करने गया था हुसैन, आतंकियों ने कर दिया हमला; परिवार ने लगाई बड़ी गुहार

Pahalgam Attack Update: पहलगाम हमले में मारे गए सैय्यद हुसैन के परिवार का बयान आया है. उन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि वह सैय्यद की मौत का बदला जरूर लें. पूरी खबर पढ़ें.

Pahalgam: मजदूरी करने गया था हुसैन, आतंकियों ने कर दिया हमला; परिवार ने लगाई बड़ी गुहार

Pahalgam Attack Update: पहलगाम में मरने वालों के बीच सैय्यद हुसैन भी शामिल हैं. वह घोड़ा चलाने पहलगाम गए थे और इसी दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया. जिसमें उनकी जान चली गई. उनके परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि सैय्यद हुसैन को इंसाफ मिले और सरकार उनकी मौत का बदला जरूर ले.

परिवार ने क्या कहा?

सैय्यद हुसैन के परिवार ने बताया कि वह बीते रोज घोड़े चलाने के लिए वहां गया था. हमने सुना की पहलगा में ये हादसा हो गया है. जिसके बाद हमने हुसैन को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था. चार साढ़े चार बजे उसका फोन दोबारा से ऑन हुआ, और हम लगातार कॉल करते रहे. लेकिन, फोन किसी ने नहीं उठाया.

थाने में दर्ज कराया मामला

उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने इसके बाद थाने जाने का फैसला किया और वे थाने से लौटे ही थे कि उनके पास कॉल आया कि हुसैन के साथ ये हादसा हो गया है. इसके बाद उन्होंने सीधे उसे अस्पताल में देखा. उनके परिवार ने बताया कि घर में सब छोटे हैं, केवल यही बड़ा कमाने वाला था.

Add Zee News as a Preferred Source

सरकार से क्या उम्मीद?

रिपोर्टर के पूछने पर कि आपकी सरकार से क्या उम्मीद है. उन्होंने कहा कि वह तो चला गया है और अब हमारी सरकार से क्या उम्मीद हो सकती है. हमे सरकार से इंसाफ चाहिए. बेगुनाह था ये, बेवजह मारा गया. बता दें, इस हमले में 26 लोगों की जान गई है. मरने वाले सभी घूमने के लिए पहुंचे थे.

अमित शाह पहुंचे पहलगाम

वहीं, इस हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम पहुंच गए हैं. उन्होंने हालात का जायज़ा लिया है और शाम को वह अधिकारियों के साथ मीटिंग करने वाले हैं. वहीं पीएम मोदी ने अपने सऊदी अरब का दौरा कैंसिल कर दिया है और वह भारत लौट रहे हैं. इलाके में भारी सिक्योरिटी तैनात की गई है और इंटेलिजेंस हाईली एक्टिव हो गया है. वहीं प्रशासन ने आतंकियों के स्केच भी जारी कर दिए हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news