Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2732387
Zee SalaamIndian MuslimPahalgam Video: फायरिंग के बीच बच्चे को गोद उठाकर चलता रहा छोटा कश्मीरी लड़का

Pahalgam Video: फायरिंग के बीच बच्चे को गोद उठाकर चलता रहा छोटा कश्मीरी लड़का

Pahalgam: पहलगाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़का फायरिंग के बीच एक बच्चे को गोद में उठाकर चलता दिख रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.

Pahalgam Video: फायरिंग के बीच बच्चे को गोद उठाकर चलता रहा छोटा कश्मीरी लड़का

Pahalgam Kashmiri Boy Video: पहलगाम हमले से पूरा देश नाराज़गी में है, काफी लोगों ने कश्मीर के टिकट भी कैंसिल कर दिए हैं. हालांकि, लगातार अपील की जा रही है कि अब कश्मीर में हालात नॉर्मल हैं. दरअसल, पहलगाम में आतंकियों ने टूरिस्ट पर फायरिंग की थी, जिसमें 28 लोग मारे गए थे. इस हमले के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छोटा लड़का फायरिंग के बीच एक बच्चे को गोद में उठाकर चलता दिख रहा है. इस वीडियो को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शेयर किया है.

पहलगाम का वीडियो वायरल

पहलगाम के इस वीडियो में कुछ लोग खच्चरों पर बैठे हुए जाते दिख रहे हैं, वहीं एक कश्मीरी लड़रा पीछे-पीछे एक बच्चे को लेकर चलता दिख रहा है. यह वीडियो हमले के बाद का बताया जा रहा है. पीछे से गोलियां चलने की आवाज़े आ रही हैं. कश्मीरी लड़का हाथ उठाकर ये करता है कि मैं आ रहा हूं, आप बेफिक्र रहिए. 

लड़का हाथ से करता है इशारा

वीडियो में महिला की चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं, जो पूरी तरह से घबराई हुई है. इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है, लोग इस बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें, इस हमले की हर कोई मजम्मत करता आ रहा है. कश्मीर में भी इस हमले के खिलाफ काफी आवाजें उठी हैं और इसकी कड़ी निंदा की गई है.

कश्मीरी नौजवान का वीडियो वायरल

इससे पहले एक कश्मीरी नौजवान का वीडियो वायरल हुआ था. जिसने लोगों को अपने कंधे पर उठाकर बचाया था. वहीं एक दूसरे कश्मीरी शख्स ने लोगों को बचाने के लिए बंदूक खींची तो आतंकियों ने उसे गोली मार दी. इस दौरान एक मामला और सामने आया, जहां नज़ाकत अली नाम के एक शख्स ने एक परिवार के 11 लोगों की जान बचाई.

एक तरफ जहां आतंकी लोगों को उनका धर्म पूछकर मार रहे थे. ठीक उसी वक्त अपनी मेहमान नवाजी के लिए मशहूर कश्मीरी अपने यहां आए टूरिस्ट की जान बचा रहे थे. बता दें, इस हमले में 28 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में ज्यादातर टूरिस्ट हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news