Pahalgam Terror Attack Update: पहलगाम में हालिया दिनों आतंकी घटना के बाद सुरक्षा एजेंसिया एक्टिव हो गई हैं. आतंकवादी के इस कायराना हमले में 28 लोगों की मौत हो गई थी. जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं.
Trending Photos
)
Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादियों के हमले के बाद सुरक्षा और सेना अलर्ट मोड पर है. इस घटना के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों और उनके आकाओं को सख्त सजा देने के लिए सेना और पुलिस लगातार कार्रवाई करने में मसरुफ है.
इसी कड़ी में शनिवार (26 अप्रैल) को सेना ने 7 आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों को डिमोलिश कर दिया. इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने देर शाम पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के 14 स्थानीय आतंकियों की सूची जारी की है.
सुरक्षे एजेंसियों की जरिये जारी लिस्ट के मुताबिक, इन आतंकियों की उम्र 20 से 40 साल के बीच है और ये पाकिस्तान से आए विदेशी आतंकवादियों को लॉजिस्टिकल और ग्राउंड-लेवल सपोर्ट देने में सक्रिय रूप से शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये स्थानीय आतंकवादी, आतंकियों को आश्रय देने के साथ, उनका मार्गदर्शन और हर लिहाज से उनकी मदद करते थे.
इन आतंकियों कीी वजह से घाटी में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है. सुरक्षा एजेंसियों ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है और इनकी तलाश तेज कर दी गई है. आतंकवादियों में से तीन का ताल्लुक जैश-ए-मोहम्मद से है, जबकि 8 का ताल्लुक लश्कर-ए-तैयबा और तीन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े हैं.
सुरक्षा एजेंसियों ने जिन 14 स्थानीय आतंकवादियों की लिस्ट जारी की है, उनमें से आदिल रहमान दंतू (19 साल) लश्कर-ए-तैयबा का और आसिफ अहमद शेख (25 साल) जैश-ए-मोहम्मद का डिस्ट्रिक्ट कमांडर है. इसी तरह जुबैर अहमद वानी (39 साल) हिज्बुल मुजाहिदीन का चीफ ऑपरेशनल कमांडर है.
आदिल रहमान दंतू- लश्कर-ए-तैयबा, आसिफ अहमद खांदे (22)- हिज्बुल मुजाहिदीन A कैटेगरी और जुबैर अहमद वानी- हिज्बुल मुजाहिदीन को सुरक्षा एजेंसियों ने A प्लस कैटेगरी में रखा है. इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद के लिए आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आसिफ अहमद शेख, अमीर नजीर वानी (20) और यावर अहमद भट्ट को C कैटेगरी में रखा है.
लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले अहसन अहमद शेख (23), हारिस नजीर (20), नसीर अहमद वानी (21), शाहिद अहमद कुट्टे (27), अमीर अहमद डार, अदनान शफी डार (18) और जाकिर अहमद गनी (28) को C कैटेगरी में रखा है. आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए हिज्बुल मुजाहिदीन के हारुन रशीद गनी (31) को भी लिस्ट में शामिल किया गया है.