Kashmiri Save Tourists: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में जहां आतंकियों ने कायराना वारदात की, वहीं कश्मीरी सैयद हुसैन शाह और कपड़ा व्यापारी नजाकत अली ने अपनी जान पर खेलकर सैलानियों की जान बचाई. वायरल वीडियो ने इंसानियत की नई मिसाल पेश की.
Trending Photos
)
Kashmiri Save Tourists: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद नफरती लोग आतंकियों के मजहब का हवाला देकर देश और दुनिया भर में मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं. हालांकि, हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो इन नफरती लोगों के मुंह पर किसी तमाचे से कम नहीं हैं. सैलानियों को बचाने के लिए सैयद हुसैन शाह (Syed Hussain Shah) ने अपनी जान की बाजी लगा दी और आखिर में वो आतंकियों के गोली का शिकार हो गया.
वहीं, पहलगाम के कपड़ा व्यापारी नजाकत अली ने अपनी जान जोखिम में डालकर बीजेपी नेता समेत 11 लोगों की जान बचाई थी. अब एक और खबर सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हमले के बाद एक कश्मीरी शख्स घायल लोगों को अपनी पीठ पर लादकर घटनास्थल से नीचे ला रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद दक्षिणपंथी संगठनों के लोग निशाने पर आ गए हैं.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक कश्मीरी शख्स घायल लोगों को अपनी पीठ पर लादकर घटनास्थल से नीचे ला रहा है. #PahalgamTerroristAttack #Pahalgam #pahalgamattack pic.twitter.com/vRZ4MtlOXk
— तौसीफ आलम (@Tauseefalamzee) April 23, 2025
यह भी पढ़ें:- पहलगाम हमले में मुस्लिम व्यापारी बना फरिश्ता, BJP नेता समेत 11 सैलानियों की बचाई जान
वीडियो में क्या है
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स एक जख्मी बच्चे को अपनी पीठ पर लादकर पहाड़ से नीचे उतर रहा है. दावा किया जा रहा है यह शख्स जख्मी सैलानियों को लेकर पहाड़ से नीचे उतार रहा था और सभी सैलानियों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रहा था. वहीं, एक और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जम्मू-कश्मीर में सैलानियों को लोग पानी पिला रहे हैं और उनको संतावना दे रहे हैं. साथ ही रात में आतंकी हमले की मस्जिद से निंदा की गई थी. यह भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें:- आतंकी से छीनी A-47, खुद की जान देकर बचाई कई सैलानियों की जान, हुसैन शाह को सलाम!
आतंकियों से लोहा लेने वाले सैयद हुसैन शाह को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
पहलगाम आतंकी हमले के दौरान लोगों को जान बचाने के लिए दहशतगर्दों से लोहा लेने वाले खच्चर चालक सैयद हुसैन शाह को आज यानी 23 अप्रैल को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है. जनाजे के नमाज में राज्य के सीएम उमर अब्दुल्लाह ने हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हापतनार में मृतक सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया.