Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2729323
Zee SalaamIndian MuslimPahalgam Attack: ‘नजाकत भाई का कभी नहीं चुका पाएंगे एहसान ’, बीजेपी नेता ने कही बड़ी बात

Pahalgam Attack: ‘नजाकत भाई का कभी नहीं चुका पाएंगे एहसान ’, बीजेपी नेता ने कही बड़ी बात

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान कश्मीरी मुसलमान नजाकत अली और सैयद आदिल हुसैन शाह ने बहादुरी दिखाते हुए कई सैलानियों की जान बचाई. बीजेपी नेता ने कहा- 'नजाकत भाई का एहसान कभी नहीं चुका पाएंगे.'

फाइल फोटो
फाइल फोटो

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 सौलानियों की जान चली गई. जबकि कई पर्यटक घायल हो गए. टूरिस्ट पर हुए कायराना हमले के बाद आतंकियों के मजहब को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कुछ दक्षिणपंथी संगठन भारत और दुनिया भर में मुसलमानों को बुरा भला कह रहे हैं. वहीं कई हिंदू सैलानियों ने इन संगठनों को करारा जवाब दिया है, इनमें बीजेपी नेता भी शामिल हैं. भाजपा नेता ने पहलगाम के कपड़ा व्यापारी नजाकत अली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह नजाकत अली का एहसान कभी नहीं चुका पाएंगे. आइए जानते हैं कि पहलगाम हमले के दौरान कश्मीरी मुसलमानों ने कैसे सैलानियों की जान बचाई है.

दरअसल, 22 अप्रैल को पाकिस्तानी दहशतगर्दों ने सैलानियों पर कायरना हमला किया था. इस हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई. जबकि कई जख्मी हो गए. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आतंकियों ने लोगों से पहले उनके धर्म पूछा और कलमा पढ़वाया, जब लोग कलमा नहीं पढ़ पाए और खुद को हिंदू बताया, तो आतंकियों ने सैलानियों का कत्लेआम शुरू कर दिया. इसी दौरान पहलगाम के रहने वाला कश्मीरी मुसलमान और खच्चर पर सैलानियों को सैर कराने वाले सैयद आदिल हुसैन शाह निहत्थे आतंकियों से भीड़ गए. 

कई सैलानियों की बची जान
आदिल हुसैन शाह ने आतंकियों से कहा है सैलानी बेकसुर हैं उन्हें वो न मारे, इसके बाद आतंकियों ने धकेल दिया, जिसके बाद खच्चर पर सैलानियों को सैर कराने वाले सैयद आदिल हुसैन शाह आतंकियों का बंदूक छीनने की कोशिश की. इसी दौरान आतंकियों ने उनके सीने में 3 से ज्यादा गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. कश्मीरी शख्स की इस बहादुरी से कई सैलानियों की जान बच गई.

Add Zee News as a Preferred Source

बीजेपी नेता ने कही ये बड़ी बात
वहीं पहलगाम के कपड़ा व्यापारी नजाकत अली ने भाजपा नेता अरविंद एस अग्रवाल के परिवार समेत 11 लोगों की जान बचाई. दरअसल, जब आतंकियों ने फायरिंग शुरू की तो बीजेपी नेता का परिवार और उनके साथी घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे, जिसके बाद नजाकत अली ने सूझबूझ दिखाते हुए पूरे परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जिससे सभी लोगों की जान बच गई. जान बचने के बाद नेता ने सोशल मीडिया साइट पर नजाकत अली का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "आपने अपनी जान दांव पर लगाकर हमारी जान बचाई, हम नजाकत भाई का एहसान कभी नहीं चुका पाएंगे."

fallback

कश्मीरी लोगों ने की हमारी मदद- सैलानी
गौरतलब है कि हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसने दक्षिणपंथी संगठनों के नैरेटिव को बिगाड़ दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कश्मीरी शख्स घायल लोगों को अपनी पीठ पर लादकर घटनास्थल से सुरक्षित जगह पर ले जा रहा है. वहीं एक सैलानी ने वीडियो जारी कर कहा कि कश्मीरियों को बदनाम करने के लिए ही नैरेटिव सेट किए जा रहे हैं और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति की जा रही है, जो बिल्कुल गलत है. साथ ही एक वीडियो में देखा जा सकता है कि टूरिस्ट के एक समूह ने कहा है कि हम सभी सुरक्षित हैं और कश्मीर के लोगों ने हमारी काफी मदद की है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news