Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2746212
Zee SalaamIndian MuslimPakistan ने एयरस्ट्रइक के बाद जम्मू-कश्मीर में शुरू की हेवी शैलिंग; कई लोग घायल

Pakistan ने एयरस्ट्रइक के बाद जम्मू-कश्मीर में शुरू की हेवी शैलिंग; कई लोग घायल

Pakistan Shelling: भारत की एयरस्ट्रइक के बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मी और श्रीनगर के कई इलाकों में मोर्टार दागे हैं. जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Pakistan ने एयरस्ट्रइक के बाद जम्मू-कश्मीर में शुरू की हेवी शैलिंग; कई लोग घायल

Pakistan Shelling: बुधवार तड़के भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं. ठीक उसी वक्त पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे गांवों पर भारी मोर्टार गोलाबारी की है. जिसमें तीन सिविलयन्स के घायल होने की खबर है.

पाकिस्तान ने दागे मोर्टार

अधिकारियों के मुताबिक, पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी से एक महिला और उसकी बेटी घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के कृष्णा घाटी, शाहपुर और मनकोट इलाकों से, राजौरी जिले के लाम, मंजाकोटे और गंभीर ब्राह्मणा गांवों, और उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कर्नाह इलाके में की गई है.

भारतीय सुरक्षा बलों ने भी इसका करारा जवाब दिया. दोनों तरफ से भारी गोलाबारी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते स्थानीय लोग बंकरों में छिपने को मजबूर हो गए हैं. यह लगातार 13वीं रात थी जब सीमा पर बिना किसी उकसावे के फायरिंग हुई. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, के बाद से तनाव बढ़ा हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम हमले के जवाब में बुधवार तड़के भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इनमें जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अड्डे बहावलपुर को भी निशाना बनाया गया.सेना ने रात 1:44 बजे एक बयान जारी कर कहा, "थोड़ी देर पहले भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से भारत पर हमले की योजना बनाई जाती थी."

भारतीय सेना के जनसंपर्क विभाग (ADGPI) ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, "पाकिस्तान ने एक बार फिर पुंछ-राजौरी के भींबर गली इलाके में मोर्टार से हमला करते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना इसका जवाब संयम और रणनीति के साथ दे रही है."

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news