Pakistan Drone: पाकिस्तान के जरिए लगातार ड्रोन से हमले किए गए हैं. जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, इसके साथ ही सेना ने कुछ तसवीरें भी साझा की हैं.
Trending Photos
)
Pakistan Drone: पाकिस्तान भारत के खिलाफ ड्रोन और मिसाइल हमले तेज करता जा रहा है, भारतीय सेना के जन सूचना महानिदेशालय (ADGPI) ने शनिवार को 'X' (पहले ट्विटर) पर लिखा कि पाकिस्तान के जरिए ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के ज़रिए की जा रही यह खुली उकसावे की कार्रवाई भारत की पश्चिमी सीमाओं पर लगातार जारी है. इसके साथ ही सेना ने उसके मलबे की तस्वीरें भी शेयर की हैं.
ADGPI ने लिखा, "आज सुबह करीब 5 बजे अमृतसर के खासा कैंट क्षेत्र के ऊपर दुश्मन के कई सशस्त्र ड्रोन उड़ते देखे गए. इन दुश्मन ड्रोन को हमारी एयर डिफेंस यूनिट्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हवा में ही मार गिराया." सेना ने आगे कहा कि भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और आम नागरिकों की जान को खतरे में डालने की पाकिस्तान की यह कोशिश पूरी तरह अस्वीकार्य है.
OPERATION SINDOOR
Pakistan’s blatant escalation with drone strikes and other munitions continues along our western borders. In one such incident, today at approximately 5 AM, Multiple enemy armed drones were spotted flying over Khasa Cantt, Amritsar. The hostile drones were… pic.twitter.com/BrfEzrZBuC
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) May 10, 2025
यह पहली बार है जब पाकिस्तान के जरिए भारत पर हमले शुरू करने के बाद भारतीय सेना ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तानी ड्रोन के मलबे की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं. सेना ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने अमृतसर, पंजाब में 'Byker YIHA III' कामिकाज़े ड्रोन भेजे थे, जिनका मकसद नागरिक इलाकों को निशाना बनाना था. इन ड्रोन को आज सुबह 5 बजे वायु रक्षा बंदूकों की मदद से हवा में ही नष्ट कर दिया गया। रक्षा अधिकारियों ने बताया, "ये ड्रोन निर्दोष नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से भेजे गए थे."