Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2748013
Zee SalaamIndian MuslimPakistan के Gujranwala में आसमान में दिखीं मिसाइल, वीडियो हो रहे वायरल

Pakistan के Gujranwala में आसमान में दिखीं मिसाइल, वीडियो हो रहे वायरल

Pakistan Gujranwala:  पाकिस्तान के गुजरांवाला के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें मिसाइल हवा में दिखाई दे रहे हैं. पाकिस्तानी मीडिया का दावा कि भारतीय ड्रोन ने हमला किया है.

Pakistan के Gujranwala में आसमान में दिखीं मिसाइल, वीडियो हो रहे वायरल

Pakistan Gujranwala: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला शहर के आसमान में कई मिसाइलें उड़ती दिख रही हैं. एक दूसरे वीडियो में धमाके की आवाज़ साफ़ सुनी जा सकती है, और एक फुटेज में हमले के वक्त की तस्वीर भी रिकॉर्ड हुई है. यह सब बुधवार रात और गुरुवार सुबह के बीच हुआ है.

पाकिस्तानी मीडिया ने बताया हिंदुस्तानी ड्रोन

हालांकि अभी तक भारत की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि यह सब एक भारतीय ड्रोन ने किया है जो कथित तौर पर पाकिस्तानी सीमा में घुस आया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्रोन को गुजरांवाला कैंटोनमेंट के एयर डिफेंस सिस्टम ने ट्रैक किया और जवाबी कार्रवाई करते हुए दो मिसाइलें दागी गईं.

ऑपरेशन सिंदूर

यह घटनाक्रम ऐसे वक्त हुआ है जब हाल ही में भारत ने "ऑपरेशन सिंदूर" नाम से एक बड़ी आतंकवाद विरोधी सैन्य कार्रवाई की थी. यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 आम नागरिकों और पर्यटकों की मौत के बाद अंजाम दिया गया.

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के जरिए ज्वाइंट तौर पर चलाया गया ऑपरेशन था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी कैंप्स को सिर्फ 23 मिनट में एयरस्ट्राइक से तबाह किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा. यह नाम उन महिलाओं के दुःख का प्रतीक है जिनके पति आतंकवादी हमलों में मारे गए. 

बता दें, पहलगाम में आतंकियों ने टूरिस्ट को निशाना बनाया था. उन्होंने वहां मौजूद मर्दों की हत्या कर दी थी और पत्नियों को छोड़ दिया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. जिसमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था. इस अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाने का फैसला किया था.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news