Lahore: पाकिस्तान के लाहौर में ब्लास्ट हुए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने मिसाइल की आवाज सुनी. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Lahore: पाकिस्तान के लाहौर में ब्लास्ट हुए हैं. जिसके बाद सायरन बजने लगे और लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर भागने लगे. यह घटना उस दिन के एक दिन बाद हुई जब भारत ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. यह हमला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, धमाके लाहौर के गोपाल नगर और नसीराबाद इलाकों में हुए, जो वॉल्टन एयरपोर्ट के पास हैं. वीडियो में दिखा कि लोग घबराकर घरों से भाग रहे थे और आसमान में धुएं के गुबार देखे गए. यह इलाका लाहौर के पॉश सेंट्रल बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट और सेना की छावनी के पास है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट्स पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं.
पुलिस सोर्स के मुताबिक, धमाका एक ड्रोन से हुआ हो सकता है, जिसकी लंबाई लगभग 5-6 फीट बताई गई. यह भी बताया गया कि इस ड्रोन को उसके सिस्टम को जैम (अवरोधित) करके गिराया गया है. बुधवार को भारतीय सेना और एयरफोर्स ने मिलकर पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 ठिकानों पर हमला किया था. इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा गया था.
Blast at Lahore Walton air port behind my home pic.twitter.com/V6vmjHsoIq
— Sony Dastgir (@DastgirSony) May 8, 2025
सरकार ने यह साफ किया था कि इन हमलों में पाकिस्तान की सेना के किसी ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और नागरिकों को नुकसान न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया था. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने इसे "भारत के जरिए जंग थोपा जाना" बताया. हालांकि भारत ने हमलों का वीडियो सबूत पेश किया, पाकिस्तान ने दावा किया कि हमलों में आम नागरिक, महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं.
इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में एलओसी (नियंत्रण रेखा) के पास पूंछ-राजौरी इलाके में गोलीबारी की, जिसमें 15 आम नागरिक मारे गए.