India Attack on Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इस हमले का बदला लेने की बात कही है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
India Attack on Pakistan: भारतीय मिसाइल हमलों के कुछ ही समय बाद पाकिस्तान ने इसे "युद्ध की कार्रवाई" करार दिया है. पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि भारत की यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, और पाकिस्तान को इसका जवाब देने का पूरा हक है.
डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान में कहा, "एकतरफा और बिना किसी वजह की गई यह सैन्य कार्रवाई युद्ध जैसी है. भारतीय वायुसेना ने भारतीय सीमा के भीतर रहकर स्टैंड-ऑफ हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है. उन्होंने मुरीदके और बहावलपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार और कोटली व मुजफ्फराबाद (जो पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हैं) में नियंत्रण रेखा पार कर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया है.”
उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले से वाणिज्यिक विमान सेवाएं भी खतरे में आ गई हैं. डार ने भारत की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और देशों के बीच तय मानकों का उल्लंघन है.
वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को भारत की ओर से आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई को कबूल किया है. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी अपने बयान में शरीफ ने कहा, "पाकिस्तानी जनता और हमारी सशस्त्र सेनाएं अच्छी तरह जानती हैं कि दुश्मन का सामना कैसे करना है, हम भारत को मंसूबों में कभी सफल नहीं होने देंगे."
उन्होंने कहा कि चालाक दुश्मन ने पाकिस्तान की पांच जगहों पर हमले किए हैं. पाकिस्तान को भारत के जरिए किए गए युद्ध के इस कृत्य का जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है और जोरदार जवाब दिया जा रहा है."
भारत के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान पर किए गए हमले "ऑपरेशन सिंदूर" का हिस्सा थे. इस हमले मे 9 आतंकवादी कैंप्स को निशाना बनाया गया था. मंत्रालय ने कहा, "हमारी कार्रवाई सटीर और गैर भड़काऊ थी और इन हमलों में पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है."
भारत ने ये ऑपरेशन पहलगाम हमले के बाद किया है. जिसमें 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे।. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी पाकिस्तानी क्षेत्र के अंदर भारतीय मिसाइल हमलों की रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटनाक्रम अपेक्षित था और शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने का आग्रह किया.