Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2757141
Zee SalaamIndian MuslimPakistan ने भारतीय BSF जवान को लौटाया, जानें कैसे कर गए थे बॉर्डर पार?

Pakistan ने भारतीय BSF जवान को लौटाया, जानें कैसे कर गए थे बॉर्डर पार?

Pakistan: पाकिस्तान ने बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार को वापस लौटा दिया है. उन्हें अटारी वाघा सीमा के रास्ते सौंपा गया है. वह आज 10:30 बजे ही अपने वतन लौटे हैं.

Pakistan ने भारतीय BSF जवान को लौटाया, जानें कैसे कर गए थे बॉर्डर पार?

Pakistan: पाकिस्तान ने भारत के बीएसएफ जवान को वापस लौटा दिया है. पूर्णम कुमार गलती से बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान चले गए थे. जहां उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया था. अब पाक सेना ने अटारी वाघा सीमा के रास्ते बीएसएफ कॉन्स्टेबल को वापस भेजा है.

10 दिनों से थे कैद

वह पिछले 10 दिनों से पाकिस्तान के कब्जे में थे. कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार आज सुबह 10:30 पर अपने वतन लौटे हैं. बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले की वजह से पैदा हुई टेंशन के दौरान वह गलती से बॉर्डर पार कर गए थे. 

पत्नी ने कही थी ये बात

पूर्णम कुमार की पत्नी राजनी ने भरोसा जताया था कि डीजीएमओ स्तर की बातचीत में उनके पति का मुद्दा उठाया जाएगा. उन्होंने कहा था, "3 मई को जब भारतीय सेना ने राजस्थान में एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया, तो लगा था कि अब मेरे पति की रिहाई भी संभव हो जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब डीजीएमओ वार्ता से एक बार फिर उम्मीद की किरण जगी है."

Add Zee News as a Preferred Source

कैसे पहुंचे थे पाकिस्तान?

23 अप्रैल को पूर्णम कुमार गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे, जहां उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था. वे पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे. यह घटना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के अगले ही दिन सामने आई थी. इसके बाद 7 मई को भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भी हमला किया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया. इस माहौल में पूर्णम कुमार के परिवार की चिंता और भी गहरी हो गई थी.

पहलगाम हमला

दरअसल, अप्रैल के महीने में आतंकियों ने पहलगाम में टूरिस्ट पर हमला किया था. जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी. इस हमले के इल्जाम पाकिस्तान पर लगे थे और भारत ने बदला लेने की बात कही थी. ऑपरेशन सिंदूर इस हमले के खिलाफ ही उठाया हुआ एक कदम था

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news