Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2717390
Zee SalaamIndian Muslimपाकिस्तान की संसद में इजरायली हमलों की कड़ी निंदा; मुस्लिम देशों से की ये मांग

पाकिस्तान की संसद में इजरायली हमलों की कड़ी निंदा; मुस्लिम देशों से की ये मांग

Pakistan News: पाकिस्तान संसद में सोमवार को सभी की सहमति से एक प्रस्ताव पास किया गया है. इस पारित प्रस्ताव में गाजा में हो रहे इजरायली हमलों की निंदा भी गई है. गाजा में सीजफायर का उल्लंघन कर इजरायली हमलों का कहर जारी है. 

 

पाकिस्तान की संसद में इजरायली हमलों की कड़ी निंदा; मुस्लिम देशों से की ये मांग

Pakistan News: पाकिस्तान की संसद में सोमवार को सभी की सहमति से एक प्रस्ताव पास किया गया है. इस पारित प्रस्ताव में गाजा में हो रहे इजरायली हमलों की निंदा गई है. गाजा में सीजफायर का उल्लंघन कर इजरायली हमलों का कहर जारी है. 

पाकिस्तान की संसद में बीते दिन यानी कि 14 अप्रैल को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया है. पारित प्रस्ताव में गाजा के लोगों पर हो रहे अत्याचारों और इजरायली हमलों की कड़ी निंदा की गई है. गाजा में विस्थापन और हवाई हमलों के वजह से स्थिति बेहद खराब है. 

अमेरिकन रेस्टोरेंट में किया हमला 
पाकिस्तान में  इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने कई शहरों में अमेरिका के 'फास्ट-फूड' होटल और दुकाने पर हिंसक हमले किए है. जिसके बाद मुफ्ती तकी उस्मानी ने सभी मुस्लिम देशों से इजरायल के सभी प्रोटेक्ट का पूरी तरह से बहिष्कार और बॉयकॉट करने की गुजारिश की है. इसके साथ ही मौलाना ने प्रदर्शनकारियों से गुजारिश की है कि प्रदर्शन को शांति-पूर्वक किया जाए. 

Add Zee News as a Preferred Source

हमलों की कड़ी निंदा 
कानून मंत्री आजम नजीर तरार के जरिये प्रस्ताव को संसद के निचले संदन नेशनल असेंबली में पेश किया गया था, जिसको सभी सासंद ने मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव में गाजा में इजरायली हमलों से हो रहे भारी नुकसान की कड़ी निंदा की है. गाजा में घरों, अस्पतालों, विघालयों और इबादत की जगह बुरी तरह से नष्ट हो गए है. प्रस्ताव में इजराइली बमबारी को बर्बर करार दिया गया है. 

कई बेकसुर मारे गए 
संसद में पारित प्रस्ताव में इल्जाम लगाया गया है कि 18 मार्च से सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद से शुरू हुए इजराइली हमले में 1,600 बेकसुर फलस्तीनी मारे गए और जिससे गाजा में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 65,000 से ज्यादा हो गई है.

TAGS

Trending news